HomeबुरहानपुरMLA अर्चना चिटनिस सख्त: गिरते नतीजे, शिक्षक...

MLA अर्चना चिटनिस सख्त: गिरते नतीजे, शिक्षक कमी और गंदगी पर शिक्षा विभाग को अल्टीमेटम

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, चिटनिस बोली- लापरवाही हुई तो होगी सख्त कार्रवाई

बुरहानपुर। शिक्षा व्यवस्था में सुधार और विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर विधायक एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने जिला पंचायत सभागृह में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर हर्ष सिंह के साथ मंच साझा करते हुए उन्होंने साफ कहा—“गिरते परिणाम बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई।” बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों से खुलकर जवाब-तलब किया गया।

बैठक की शुरुआत में चिटनिस ने साफ निर्देश दिए कि जिन स्कूलों के परीक्षा परिणामों में गिरावट आई है, वहां जिम्मेदार शिक्षकों और अधिकारियों को चिन्हित किया जाए। “जवाबदेही तय होगी और लापरवाहों पर एक्शन भी।” उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति पर स्कूल प्रमुख विशेष निगरानी रखें।

शिक्षकों की कमी पूरी करने का अल्टीमेटम

जिन शालाओं में विषय-वार शिक्षकों की कमी है, वहां अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति तुरंत की जाए। पोर्टल पर आ रही तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान कराने का भी निर्देश दिया गया।

स्वास्थ्य पर फोकस: हेमोग्लोबिन टेस्ट और दवाई वितरण अनिवार्य

चिटनिस ने स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग को मिलकर सभी बच्चों का हेमोग्लोबिन टेस्ट कराने का आदेश दिया। साथ ही, भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही फेरस एस्कॉर्बेट और फोलिक एसिड टैबलेट्स प्रति सप्ताह तथा एलबेंडाजोल दवा प्रत्येक छह माह में अनिवार्य रूप से बच्चों तक पहुँचाने की योजना बनाने के लिए कहा।

स्कूलों की साफ-सफाई और ढांचागत सुधार पर जोर

बैठक में कहा गया कि सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में स्वच्छता का कड़ा पालन होना चाहिए। जर्जर स्कूल भवनों को चिन्हित कर नए निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजे जाएं और अनुपयोगी भवनों को गिराने की कार्यवाही प्राथमिकता से की जाए। किचन शेड की आवश्यकता वाले या जर्जर स्कूलों में भी शीघ्र कार्यवाही करने को कहा गया।

आईसीटी योजना और पर्यावरण जागरूकता

आईसीटीए योजना के तहत स्कूलों में विद्यार्थियों को कितना लाभ हुआ, इसका भी मूल्यांकन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, विद्यार्थियों में पर्यावरण और प्रकृति प्रेम जगाने के लिए सिंगल-यूज प्लास्टिक पर रोक और स्वच्छ पर्यावरण की अपील घर-घर तक ले जाने को कहा गया।

वितरण योजनाओं पर बारीकी से नजर

बैठक में पुस्तक वितरण, गणवेश वितरण, बैंक खातों के सत्यापन और साइकिल वितरण जैसे मुद्दों की गहन समीक्षा की गई। विधायक ने कहा कि शासन से मिलने वाली राशि का सही उपयोग हो और विद्यार्थियों को सभी सुविधाएँ समय पर मिलें।

बैठक में रहे ये अधिकारी उपस्थित

कलेक्टर हर्ष सिंह, अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सोलंकी, सीएमएचओ डॉ. राजेश वर्मा, जिला परियोजना समन्वयक रविंद्र महाजन समेत हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों के प्राचार्य मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles