Homeअपराधशराबी बेटे से विवाद के बाद पिता...

शराबी बेटे से विवाद के बाद पिता ने दराती से कर दी हत्या

जयसिंहपुरा में खौफनाक वारदात, पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर दर्ज किया हत्या का केस

बुरहानपुर। ग्राम जैनाबाद जयसिंहपुरा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मंगलवार रात हुए विवाद में पिता ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया। बेटा शराब पीने का आदी था और इसी आदत को लेकर घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे। इस बार मामला इतना बिगड़ा कि बात खून-खराबे तक पहुँच गई।

शिकारपुरा थाना प्रभारी कमलसिंह पंवार ने बताया कि मृतक जयेश कुशवाह शराब का आदी था। मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे वह नशे की हालत में घर लौटा। पिता धन सिंह ने उसे समझाया और घर में घुसने से रोका। इसी बात पर दोनों के बीच तेज विवाद हुआ।

ईंट मारने पर भड़का पिता

झगड़े के दौरान गुस्से में बेटे ने पिता को ईंट मार दी। अचानक हुए हमले से आहत पिता ने पास ही रखी दराती उठा ली और बेटे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जांघ और शरीर के कई हिस्सों पर चोट लगने से जयेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के दौरान मौत

परिजन और ग्रामीण युवक को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। इस घटना की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद जयसिंहपुरा और आसपास के गांवों में लोग स्तब्ध हैं। एक तरफ बेटे की लाश घर पहुँची, तो दूसरी तरफ पिता जेल की सलाखों के पीछे पहुँचा। ग्रामीणों का कहना है कि शराब की आदत ने पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी पिता धन सिंह को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 272/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) का केस दर्ज कर लिया गया है। टीआई पंवार ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच शराबखोरी को लेकर अक्सर विवाद होता था, लेकिन इस बार झगड़ा इतना बढ़ गया कि जानलेवा साबित हुआ।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles