Homeबुरहानपुरशादी का झांसा देकर बनाया संबंध, अश्लील...

शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल; एसपी से शिकायत

- तय तारीख को बारात लेकर नहीं आया युवक, दहेज में 5 लाख मांगने का आरोप

बुरहानपुर। जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नर्सिंग कोर्स कर चुकी युवती ने एक युवक पर प्रेम प्रसंग में फंसाकर शादी का झांसा देने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और दहेज की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया है। तय तारीख को बारात न आने पर मामला खुला और पीड़िता सीधे पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी तक पहुंची। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, 2023 में एक निजी अस्पताल में उसकी युवक से पहचान हुई। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और युवक ने विवाह का प्रस्ताव रख दिया। वह पीड़िता के घर आया-जाया करता था और परिजनों से भी मुलाकात की। आरोप है कि उसने सम्मेलन में निकाह कराने का भरोसा दिलाकर कोरे स्टाम्प पर हस्ताक्षर भी करा लिए।

मां की गैरमौजूदगी में बनाता रहा संबंध

युवती ने कहा कि मार्च 2025 में उसकी मां के सरकारी नौकरी पर बाहर रहने के दौरान युवक घर आया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर बोला– विवाह तो होना ही है। इसी दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिए। उसके बाद जब भी घर पर मां नहीं होती, युवक पहुंचकर संबंध बनाता रहा। मामला सामने आने पर परिजनों ने बदनामी से बचाने के लिए मंगनी तक कर दी।

मुंबई ले गया नौकरी के बहाने

आरोप है कि मई 2025 में युवक ने युवती को कहा कि वह नर्सिंग जानती है और वह खुद ओटी टेक्निशियन है। मुंबई में उसे अच्छी नौकरी दिला देगा। विश्वास में आकर युवती उसके साथ चली गई। वहां एक निजी अस्पताल में नौकरी मिली, लेकिन युवक वहीं भी दबाव बनाकर संबंध बनाता रहा। जून 2025 में तंग आकर युवती बुरहानपुर लौट आई।

बारात नहीं आई, फिर मांगे 5 लाख

पीड़िता ने कहा कि 31 अगस्त 2025 को शाम में शादी तय हुई थी। कार्ड तक छपवाए गए। लेकिन उस दिन युवक बारात लेकर नहीं आया। संपर्क किया तो उसने 5 लाख रुपये दहेज की मांग कर दी और विवाह से इनकार कर दिया। पीड़िता ने पहले गणपति नाका थाने में शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद वह मंगलवार को सीधे एसपी आशुतोष बागरी के पास पहुंची और अपनी मां के साथ पूरा मामला बताया।

सभी पहलुओं की बारीकी से जांच होगी -एसपी

एसपी आशुतोष बागरी ने कहा— आवेदिका आई थी, उसने कुछ तथ्य रखे हैं। एक एग्रीमेंट की बात भी सामने आई है, जिसकी जांच कराई जा रही है। विवाह केवल कोर्ट या विधिक प्रक्रिया से मान्य होता है। सभी पहलुओं की बारीकी से जांच होगी और जो भी कार्रवाई बनती है, एविडेंस के आधार पर की जाएगी।

पीड़िता बोली– अब न्याय चाहिए

युवती का कहना है कि उसकी बदनामी हो चुकी है, आर्थिक नुकसान भी हुआ और मानसिक तौर पर भी वह टूटी है। अब उसे सिर्फ न्याय चाहिए। पीड़िता के आरोपों और पुलिस के बयान पर मामला गंभीर दिख रहा है। वास्तविक तथ्य जांच पूरी होने के बाद सामने आएंगे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles