Homeबुरहानपुरसिंधीपुरा में आधी रात 25 से ज्यादा...

सिंधीपुरा में आधी रात 25 से ज्यादा नल कनेक्शन काटे, सीसीटीवी में दिखे पूर्व पार्षद

- नगर निगम की थाने में शिकायत, आयुक्त बोले- फुटेज में लोगों को निर्देश देते नजर आए पूर्व पार्षद; पूर्व पार्षद ने आरोपों को बताया झूठा

बुरहानपुर। शहर के सिंधीपुरा वार्ड क्रमांक-20 में गुरुवार देर रात हुए एक घटनाक्रम ने नगर निगम और स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है। जलावर्धन योजना के तहत बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन से जुड़े 25 से अधिक नल कनेक्शनों को अज्ञात लोगों द्वारा काटे जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में पानी की समस्या खड़ी हो गई, वहीं सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। आरोप है कि फुटेज में क्षेत्र के एक पूर्व पार्षद कुछ लोगों को निर्देश देते दिखाई दे रहे हैं। नगर निगम ने मामले को शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का कृत्य मानते हुए गणपति नाका थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Sadaiv News
नल कनेक्शन काटने का मामला पहुंचा थाने

जानकारी के अनुसार सिंधीपुरा स्थित दुर्गा मैदान गेट नंबर-2 से लेकर डॉ. रमेश महाजन के पुराने दवाखाने तक जलावर्धन योजना के तहत लगाए गए घरेलू नल कनेक्शनों को 18 जून की रात करीब 1.30 बजे नुकसान पहुंचाया गया। शुक्रवार सुबह जब रहवासियों ने नलों की स्थिति देखी तो कई कनेक्शन कटे हुए मिले। इससे क्षेत्र में नाराजगी फैल गई और नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई।

सीसीटीवी फुटेज से खुला मामला, कई लोगों की गतिविधियां कैद

नगर निगम द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में उल्लेख किया गया है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर कुछ संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं। शिकायत के अनुसार क्षेत्रीय पार्षद अनिल विस्पुते ने फुटेज देखकर कुछ लोगों की पहचान की है। आरोप है कि क्षेत्र के पूर्व पार्षद विजय गांजेवाला सहित कुछ अन्य लोग घटनास्थल के आसपास मौजूद दिखाई दे रहे हैं।

नगर निगम का दावा है कि अधिकांश नल कनेक्शनों पर कट लगाने के निशान मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उन्हें जानबूझकर क्षतिग्रस्त किया गया। अधिकारियों का कहना है कि यह न केवल नागरिकों की सुविधा से खिलवाड़ है, बल्कि शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का गंभीर मामला भी है।

पूर्व पार्षद बोले- पानी की समस्या ठीक कराने गया था, आरोप निराधार

मामले में नाम सामने आने के बाद पूर्व पार्षद विजय गांजेवाला ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि वे अपने मोहल्ले में मौजूद थे और एक परिचित व्यक्ति ने पानी नहीं आने की शिकायत की थी। उसी दौरान पाइप का एलबो निकल गया था, जिसे अगले दिन सुबह ठीक कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि 25 से ज्यादा नल कनेक्शन कटवाने का आरोप पूरी तरह झूठा और राजनीतिक रूप से प्रेरित है। यदि वास्तव में इतने कनेक्शन काटे गए हैं तो इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। मोहल्ले के लोगों से पूछताछ करने पर सच्चाई सामने आ जाएगी।

आयुक्त ने कहा- फुटेज में निर्देश देते नजर आए पूर्व पार्षद

नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने पुष्टि की कि मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में पूर्व पार्षद कुछ लोगों को निर्देश देते दिखाई दे रहे हैं। पूरे घटनाक्रम की जांच आवश्यक है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने शुरू की जांच

गणपति नाका थाना प्रभारी सुरेश महाने ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है और शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles