राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

MP Election 2023 : विधानसभा चुनाव- ट्रक की प्रतिकृति लेकर घूम रहे हर्षवर्धन, चिटनिस, ठाकुर सुरेंद्र सिंह का धुआंधार जनसंपर्क 

नेपानगर विधानसभा में भाजपा करा चुकी दो सभाएं, कांग्रेस की तारीख फाइनल होने का इंतजार, जीत के लिए पार्टियां कर रही संर्घष बुरहानपुर। विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। राजनीतिक दल किसी हाल में अपनी पार्टी को जिताने की जुगत में हैं। प्रचार भी तरह तरह से किया जा

On: November 5, 2023 8:20 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। राजनीतिक दल किसी हाल में अपनी पार्टी को जिताने की जुगत में हैं। प्रचार भी तरह तरह से किया जा रहा है। बुरहानपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस, कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र सिंह और निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा जनसंर्पक किया जा रहा है। मतदाताओं को चुनाव चिन्ह याद रहे इसलिए निर्दलीय प्रत्याशी हर्षवर्धन सिंह चौहान के साथ चल रहे नेता कार्यकर्ता ट्रक की प्रतिकृति लेकर चल रहे हैं। दरअसल हर्ष को ट्रक चुनाव चिन्ह मिला है।
इधर, भाजपा की अर्चना चिटनिस का लगातार जनसंपर्क जारी है। उनके समर्थन में शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रोड शो और सभा की थी। वहीं कांग्रेस के ठाकुर सुरेंद्र सिंह भी लगातार जन संपर्क में जुटे हैं। स्टार प्रचारकों को लाने की भी तैयारी चल रही है। इधर नेपानगर विधानसभा में भी कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशी और निर्दलीय लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। बुरहानपुर विधानसभा में 13 जबकि नेपानगर विधानसभा 6 प्रत्याशी मैदान में हैं।

और इधर……….।
प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने आ रहे स्टार प्रचारक- सीएम और विजयवर्गीय की सभाएं हुई, कांग्रेस में प्रियंका गाधी, कमलनाथ को लाने की तैयारी
विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों क सभाएं कराने तैयारियां की जा रही है। भाजपा की ओर से पिछले दिनों एक बार सीएम शिवराजसिंह चौहान धुलकोट आकर नेपानगर विधानसभा प्रत्याशी मंजू दादू के समर्थन में सभा करके गए हैं तो वहीं शनिवार को नेपानगर, बुरहानपुर विधानसभा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुरहानपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मंजू दादू के समर्थन में सभा, रोड शो किया था। वहीं अब केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय रेल और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की सभा भी प्रस्तावित है। इधर, कांग्रेस में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की सभाएं प्रस्तावित है।

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने किया जनसंपर्क 

Sadaiv Newsभाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस के समर्थन में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सघन जनसंपर्क कर जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने हेतु आव्हान किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस का स्थान-स्थान पर पुष्प वर्षा एवं आरती उतारकर स्वागत किया।
नागुलखेड़ा, गव्हाना, हतनूर एवं बोहरडा सहित अन्य ग्रामों में जनसंपर्क कर मतदाताओं को भाजपा सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना काल में गरीबों की चिंता की। कभी कोई गरीब भूखा नहीं सोया। प्रधानमंत्री ने अब आने वाले पांच साल तक और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने की घोषणा की है। उज्वला योजना हो या किसानों के बैंक खातें में सीधे रूपए आने का इसका फायदा बुरहानपुर की जनता को हो रहा है।
6 नवंबर का जनसंपर्क कार्यक्रम
भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ 6 नवंबर सोमवार को प्रातः9 बजे महर्षिदयानंद वार्ड, प्रातः11 बजे राजपुरा वार्ड में जनसंपर्क करेंगी। शाम 4 बजे शाहपुर में विनायक चौधरी के घर के पास चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा। इसी प्रकार जनसंपर्क अंतर्गत शाम 5 बजे ग्राम बख्खारी, 6 बजे नीमगांव, 7 बजे रायगांव तथा 8 बजे ग्राम दहीहांडी में सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांगेगी।
यहां प्रस्तावित है सभाएं
बुरहानपुर विधानसभा भाजपा- रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत।
बुरहानपुर विधानसभा कांग्रेस- कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, अल्पसंख्यक कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी।
नेपानगर विधानसभा कांग्रेस- प्रियंका गांधी, कमलनाथ, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी।
नेपानगर विधानसभा भाजपा- केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser