राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

शताब्दी वर्ष पर संघ का ऐतिहासिक पथ संचलन: पंच परिवर्तन से होगा राष्ट्र उत्थान 

- हजारों स्वयंसेवकों ने कदमताल से दिखाया अनुशासन

On: October 5, 2025 9:07 PM
Follow Us:
शताब्दी वर्ष पर संघ का शक्ति प्रदर्शन | बुरहानपुर पथ संचलन

बुरहानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर रविवार शाम विजयादशमी के अवसर पर शहर में अभूतपूर्व पथ संचलन निकाला गया। नेहरू स्टेडियम ग्राउंड से निकले इस संचलन में हजारों स्वयंसेवक शामिल हुए। पूरे शहर में संचलन के दौरान जगह-जगह नागरिकों ने स्वागत कर पुष्पवर्षा की।

Sadaiv Newsदरअसल सफेद शर्ट और खाकी पैंट में सजे स्वयंसेवक जब बैंड की ताल पर एकसाथ कदमताल करते हुए निकले तो मानो पूरा शहर अनुशासन और संगठन का जीवंत उदाहरण बन गया। हर साल विजयादशमी पर संघ का पथ संचलन होता है, लेकिन इस बार का आयोजन विशेष रहा क्योंकि संघ ने अपनी शताब्दी वर्षगांठ पूरी की है।

विश्व गुरु बनेगा भारत

नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर आयोजित सभा में मुख्य वक्ता और मालवा प्रांत के बौद्धिक प्रमुख सुनील बागुल ने कहा आजादी के समय हमने स्वदेशी का उपयोग किया, अब इसे जीवन व्यवहार में लाना होगा। अनुशासन केवल शाखा तक सीमित न रहे, बल्कि हर नागरिक अपने जीवन में उतारे। संघ का उद्देश्य भारत को फिर से विश्व गुरु और वैभव संपन्न राष्ट्र बनाना है। इस मौके पर मुख्य अतिथि कृष्णदास भगत, जिला सर संघचालक विजय पोद्दार और नगर सर संघचालक डॉ. राजेंद्र सिंघाल भी मौजूद रहे।

घर-घर संपर्क से लेकर पर्यावरण तक

संघ ने आगामी कार्यक्रमों की भी घोषणा की। इसमें घर-घर संपर्क अभियान, सामाजिक सद्भाव बैठकें, हिंदू सम्मेलन, युवा संगम, और पर्यावरण संरक्षण के प्रयास शामिल होंगे। इसके अलावा, हर मंडल में संचलन निकाला जाएगा और कुटुंब व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा।

30 बस्तियों से उमड़े स्वयंसेवक

Sadaiv Newsशहर की 30 बस्तियों से स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। 30 वाहिनी से संपत, 10 दंड वाहिनी और 7 घोष दल के साथ स्वयंसेवकों ने जब कदमताल किया तो पूरा नगर थम सा गया। मातृशक्ति और समाजजन छतों व चौक-चौराहों पर खड़े होकर पुष्पवर्षा कर रहे थे। जगह-जगह स्वागत द्वार, रंगोली और पुष्पमालाओं से संचलन का अभिनंदन किया गया।

संचलन का रूट – शहर ने किया भव्य स्वागत

पथ संचलन नेहरू स्टेडियम से निकला और शनवारा, जय स्तंभ, सुभाष चौक, फव्वारा चौक, पांडुमल चौराहा, राजपुरा और बस स्टैंड से होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंचा। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

जगह जगह हुआ स्वागत

आरएसएस के पथ संचलन के द्वारा जगह जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। शनवारा, जय स्तंभ, फव्वारा चौक सहित अन्य स्थानों पर स्वागत हुआ। सकलपंच गुजराती मोढ़ वणिक समाज अध्यक्ष रमेश दलाल, उपाध्यक्ष सतीश चंद्र शाह, सचिव उपेंद्र गुजराती, सुनीता शाह, जितेंद्र दलाल, निलेश दलाल, कमलेश मुंशी, धन्नालाल दलाल आदि ने भी स्वागत किया। शनवारा चौराहा पर नेपानगर विधायक मंजू दादू, महापौर माधुरी अतुल पटेल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार सहित अन्य स्वागत किया वही बुरहानपुर प्रेस क्लब ने मंच लगाकर पथ संचलन पर फूल बरसाए। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, सचिव निलेश जूनागढ़े, वरिष्ठ सदस्य घनश्याम मालवीय, उदय वर्मा, दिनेश जैन, विजय निम्भोरे, विकास ठाकुर, जीतू अरोरा सहित अन्य मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser