Homeबुरहानपुरन काम में गंभीरता, न समीक्षा बैठक...

न काम में गंभीरता, न समीक्षा बैठक की परवाह! 16 प्राचार्यों को नोटिस, तीन दिन में जवाब नहीं तो कार्रवाई का प्रस्ताव

- अपार आईडी, बायोमेट्रिक हाजिरी और यूडाइस के कामों में लापरवाही पर जिला शिक्षा केंद्र सख्त; 6 अक्टूबर की बैठक में गैरहाजिरी को माना शासन के आदेशों की अवमानना

बुरहानपुर। निजी स्कूलों में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में सुस्ती और जिला स्तरीय समीक्षा बैठक से प्राचार्यों की गैरहाजिरी पर जिला शिक्षा केंद्र ने सख्त रुख अपनाया है। विभागीय कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं होने के बावजूद समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले लगभग 16 स्कूलों के प्राचार्यों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किए गए हैं। संबंधित प्राचार्यों को तीन दिन के भीतर स्वयं उपस्थित होकर जवाब देना होगा। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

Sadaiv News
बुरहानपुर शिक्षा विभाग में जवाबदेही पर सवाल, प्राचार्यों को नोटिस

जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) अरविन्द धुर्वे की ओर से 12 अक्टूबर को जारी पत्रों में स्पष्ट किया गया है कि शासन ने शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को शत-प्रतिशत तथा निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद विद्यालय स्तर पर कई महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। विभाग ने इसे कार्यों के प्रति उदासीनता माना है।

अपार आईडी से शिक्षक प्रोफाइल तक, कई महत्वपूर्ण काम अधूरे

विभागीय पत्र के अनुसार, विद्यालयों में विद्यार्थियों की अपार आईडी निर्माण की प्रगति, अनिवार्य बायोमेट्रिक उपस्थिति, यूडाइस अंतर्गत विद्यार्थी प्रोग्रेशन एक्टिविटी, शाला अधोसंरचना मॉड्यूल, शिक्षक प्रोफाइल मॉड्यूल की मैपिंग और नामांकन संबंधी कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। इन कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने से विभागीय निर्देशों के पालन पर सवाल खड़े हुए हैं।

समीक्षा बैठक में भी नहीं पहुंचे, विभाग ने माना आदेशों की अवहेलना

सबसे गंभीर बात यह है कि 6 अक्टूबर को आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में भी संबंधित प्राचार्य अनुपस्थित पाए गए। विभाग ने इसे शासन के आदेशों की अवमानना बताते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। एक ओर योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समयसीमा में पूरा नहीं हो रहा, दूसरी ओर समीक्षा बैठक में गैरहाजिरी ने विभागीय जवाबदेही का सवाल खड़ा कर दिया है।

इन स्कूलों को भेजा पत्र, तीन दिन की मोहलत

डीपीसी अरविन्द धुर्वे ने जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन की समयसीमा निर्धारित की है। उक्त पत्र सरस्वती शिशु मंदिर नेपानगर, ठाकुर वीरेन्द्रसिंह स्कूल नेपानगर, सरस्वती शिशु मंदिर गोलखेड़ा, श्री गुरुगोविन्दसिंह स्कूल बुरहानपुर, श्री साईबाबा पब्लिक स्कूल खकनार, गुरुकुल एकेडमी खकनार, शारदा संस्कार स्कूल, सनसाइन स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर फोपनार, सरस्वती शिशु मंदिर इच्छापुर, केम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, अल हबीब स्कूल बुरहानपुर, सिटीजन स्कूल नेपानगर, श्री गणेश विद्यामंदिर बुरहानपुर, सरस्वती शिशु मंदिर लालबाग, हकीमिया हायरसेकंडरी स्कूल बुरहानपुर को भेजकर स्पष्टीकरण माँगा गया है।

तीन दिन की मोहलत, जवाब नहीं तो अनुशासनात्मक कार्रवाई

जिला परियोजना समन्वयक श्री धुर्वे ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संबंधित प्राचार्य पत्र प्राप्त होने के तीन दिवस के भीतर कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। ऐसा नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित प्राचार्य की होगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles