राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

अब टूटेंगे जर्जर स्कूल भवन, कलेक्टर ने कहा– हादसे से पहले हो एक्शन

प्रशासन ने दिखाई गंभीरता, लगातार आ रही शिकायतों के बाद बैठक में मंथन, शहर में भी कईं हैं जर्जर भवन

On: August 4, 2025 9:56 AM
Follow Us:
  • नगर निगम सिर्फ नोटिस देकर पूरी कर लेता है जिम्मेदारी

बुरहानपुर। जिले में जर्जर निजी, सरकारी भवनों, स्कूल के जर्जर भवनों को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। किसी तरह का हादसा न हो इसे लेकर पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है। सोमवार को हुई टाइम लिमिट की बैठक में इस विषय पर विशेष तौर मंथन किया गया। वहीं शहर में कईं भवन जर्जर अवस्था में हैं। हर साल नगर निगम दिखावे के लिए नोटिस जारी करता है, लेकिन सख्ती से कार्रवाई नहीं की जाती है। जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है, लेकिन अब प्रशासन इसे लेकर सख्त है।
Sadaiv Newsसोमवार को हुई बैठक में कलेक्टर हर्ष सिंह ने अफसरों से कहा कि जो भवन अनुपयोगी हैं और जीर्ण शीर्ण स्थिति में है, उन्हें गिराने, तोड़ने की कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग से कहा है कि वह इसे लेकर गंभीरता दिखाए।
कईं जगह स्कूली भवन जर्जर
जिले में कईं जगह सरकारी स्कूलों के भवन जर्जर अवस्था में हैं। बैठक में कहा गया कि प्राथमिक शाला भवन चिल्लारा, प्राथमिक शाला भवन जसौंदी के क्षतिग्रस्त कक्षों, जैनाबाद स्थित हिन्दी प्राथमिक शाला भवन को अनुपयोगी घोषित किया गया है। उसे तोड़ने की कार्रवाई करने के लिए शिक्षाधिकारी संतोष सिंह सोलंकी को निर्देश दिए गए।
छात्रावास, स्कूलों की समीक्षा, वन टू वन की चर्चा
कलेक्टर हर्ष सिंह ने रूटिन निरीक्षण रिपोर्ट, छात्रावास, स्कूलों के निरीक्षण रिपोर्ट की गहराई से समीक्षा की। उन्होंने वन टू वन अधिकारी से चर्चा करते हुए जानकारी ली। अफसरों को निर्देशित किया कि जहां कमियां है उसमें सुधार करें। यह सुनिश्चित करें कि शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ विद्यार्थियों को मिले। यह कार्य प्राथमिकता पर रहे। बच्चों को स्वादिष्ट व पौष्टिक भोजन सहित अन्य सुविधाएं समय पर मिले। कलेक्टर सिंह ने स्वरोजगार योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। विभागों को लक्ष्य अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। यह भी कहा गया कि विभाग प्रमुख बैंकों से समन्वय कर योजनाओं से संबंधित प्रकरण शीघ्र स्वीकृत करवाएं।
बैठक में इन कामों की भी समीक्षा
बैठक में सीएम हेल्पलाइन, पीएम आवास, आयुष्मान कार्ड, खाद वितरण, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, पौधारोपण, राजस्व वसूली, न्यायालीन प्रकरणों, राशन वितरण सहित अन्य बिन्दुओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को हाट बाजार व्यवस्थाओं के संबंध में भी आवश्यक दिशा.निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर सपना जैन, डीईओ संतोष सिंह सोलंकी सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser