राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

जीतू पटवारी के बयान पर गरमाई सियासत: अर्चना चिटनिस ने कहा- महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा

जीतू पटवारी के “महिलाएं शराब पीती हैं” बयान पर भाजपा का हमला

On: August 26, 2025 8:29 PM
Follow Us:
बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने पटवारी को बताया महिला विरोधी
  • बोलीं— हरतालिका तीज के दिन महिलाओं पर विवादित टिप्पणी, कांग्रेस का असली चेहरा उजागर

बुरहानपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के विवादित बयान ने मध्यप्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया है। पटवारी ने भोपाल में अपने आवास पर कहा कि “महिलाएं पूरे देश में सबसे ज्यादा शराब मध्यप्रदेश में पीती हैं।” इस बयान के बाद भाजपा ने तीखा रुख अपनाते हुए पटवारी पर सीधा हमला बोला है।

भाजपा प्रवक्ता और बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने पटवारी के बयान को महिलाओं का घोर अपमान बताते हुए कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा— जो व्यक्ति मध्यप्रदेश की धरती पर जन्म लेकर यहां की माताओं-बहनों का अपमान करे, उसे प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

हरतालिका तीज पर बयान को लेकर नाराज़गी

चिटनिस ने कहा कि जिस दिन महिलाएं भूखी-प्यासी रहकर पति की लंबी आयु के लिए व्रत और पूजा-पाठ कर रही थीं, उसी दिन पटवारी का यह बयान आया। उन्होंने कहा— आज बहनें भगवान शंकर से अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना कर रही थीं। ऐसे पावन मौके पर कहना कि महिलाएं शराब पीती हैं और सबसे ज्यादा पीती हैं, यह कांग्रेस नेता की बेहद शर्मनाक और घटिया सोच का परिचायक है।

कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल

चिटनिस ने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की हो। उन्होंने कहा— कभी कांग्रेस नेता महिलाओं को आइटम कहते हैं, कभी तंदूर में जलाने की बात करते हैं और अब पूरे प्रदेश की बेटियों पर लांछन लगा रहे हैं। यह कांग्रेस की घटिया मानसिकता और महिलाओं के प्रति असली सोच को उजागर करता है।

कार्रवाई की मांग

भाजपा प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने पटवारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं का अपमान करने वाले बयान पर पुलिस में शिकायत दर्ज होनी चाहिए और समाज के हर वर्ग को इस तरह की मानसिकता का विरोध करना चाहिए। चिटनिस ने कहा कि मप्र की महिलाएं इस अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने आह्वान किया कि प्रदेशभर में इस बयान का विरोध होना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इसे कांग्रेस की नारी विरोधी सोच का प्रमाण बताया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser