राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

मोबाइल टॉवर का विरोध- ऐमागिर्द के वार्ड नंबर 7 में पंचायत की एनओसी के बिना निजी कंपनी खड़ा करना चाहती है टॉवर

बुरहानपुर। सोमवार दोपहर 12.30 बजे ग्राम पंचायत ऐमागिर्द के वार्ड नंबर 7 में रहने वाले लोग काफी संख्या में कलेक्ट्र्रेट पहुंचे और पंचायत क्षेत्र में लगने वाले निजी कम्पनी के मोबाइल टॉवर का विरोध किया। रहवासी सचिन गाढ़े ने बताया ग्राम पंचायत ऐमागिर्द के वार्ड नंबर 7 में एक भूमि स्वामी की निजी

On: June 3, 2024 3:51 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। सोमवार दोपहर 12.30 बजे ग्राम पंचायत ऐमागिर्द के वार्ड नंबर 7 में रहने वाले लोग काफी संख्या में कलेक्ट्र्रेट पहुंचे और पंचायत क्षेत्र में लगने वाले निजी कम्पनी के मोबाइल टॉवर का विरोध किया।
Sadaiv Newsरहवासी सचिन गाढ़े ने बताया ग्राम पंचायत ऐमागिर्द के वार्ड नंबर 7 में एक भूमि स्वामी की निजी भूमि पर निजी कंपनी का मोबाइल टॉवर लगाया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। मोबाइल टॉवर लगाने के लिए बेसमेंट भी जमीन खोदकर बना लिया गया है। अगर यह मोबाइल टॉवर लगता है तो ग्रामीणों को परेशानी होगी। स्वास्थ्य के लिए भी टॉवर हानिकारक हो सकता है। इसलिए ग्रामीण टॉवर लगाने का विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि जिला प्रशासन से विधिवत परमिशन ली गई है इसलिए हम यहां आए हैं। टॉवर लगने से ग्रामीणों में आक्रोश है। टॉवर की अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाए। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
लालबाग क्षेत्र में भी हुआ था विरोध
रविवार को लालबाग क्षेत्र में भी एक निजी जमीन पर टॉवर लगाए जाने का रहवासियों ने विरोध किया था। रहवासियों का कहना था कि यहां एक खाली प्लाट पर टॉवर खड़ा करने का काम शुरू कराया जा रहा है। स्थानीय रहवासियों ने भी मांग की है कि टॉवर यहां न लगाया जाए।
……

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser