राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

सुरक्षा के इंतेजाम ना मिलने पर पाकिजा शॉपिंग मॉल, प्रियंका स्टोर व ओम गारमेंट्स सील

जिला प्रशासन कर रहा है सख्ती से कार्रवाई बुरहानपुर। नियमों का पालन नहीं करने पर आज पाकिजा शॉपिंग मॉल को सील किया गया है। पॉकिजा शॉपिंग मॉल में अग्निशामक यंत्रों, सैफ्टी उपकरणों की गुणवत्ता एवं उपयोगिता की जांच की गई। अनियमितता एवं कमियां पाये जाने पर कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर भव्या

On: May 29, 2024 8:29 PM
Follow Us:
  • जिला प्रशासन कर रहा है सख्ती से कार्रवाई

बुरहानपुर। नियमों का पालन नहीं करने पर आज पाकिजा शॉपिंग मॉल को सील किया गया है। पॉकिजा शॉपिंग मॉल में अग्निशामक यंत्रों, सैफ्टी उपकरणों की गुणवत्ता एवं उपयोगिता की जांच की गई। अनियमितता एवं कमियां पाये जाने पर कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशानुसार जिले में लगातार मॉल, कॉम्प्लेक्स इत्यादि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण संयुक्त दल द्वारा किया जा रहा है। एसडीएम पल्लवी पुराणिक ने जानकारी देते हुए बताया कि, निरीक्षण के उपरांत तत्काल पाकिजा शॉपिंग मॉल को 24 घंटो के लिए सील किया है। बचाव एवं सुरक्षा उपकरणों में सुधार करने के निर्देश दिये गये। वहीं जनहित को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम होने के उपरांत ही पाकिजा शॉपिंग मॉल खोला जायेगा। विदित हो कि, राजकोट घटना को ध्यान में रखते हुए एवं शासन के निर्देशों के परिपालन में प्रशासन द्वारा सतत् रूप से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना से बचाव के लिए संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को बेहतर बचाव सुरक्षा प्रबंधन एवं सभी व्यवस्थायें सुचारू रूप से संचालित रखने हेतु समझाईश दी जा रही है।
कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशानुसार एसडीएम के मार्गदर्शन में नगर निगम, एमपीईबी, पुलिस द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में ओम गॉरमेंट, प्रियंका स्टोर का भी औचक निरीक्षण किया गया एवं फॉयर सेफ्टी व सुरक्षा के इंतेजामों में कमियाँ मिलने पर सील करने की कार्रवाई की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser