28.6 C
Burhānpur
Sunday, April 20, 2025
28.6 C
Burhānpur
spot_img
Homeबुरहानपुरमनमानी- लालबाग में डॉक्टर के इंतजार में घंटों बैठे रहते हैं मरीज 
Burhānpur
clear sky
28.6 ° C
28.6 °
28.6 °
28 %
1.7kmh
0 %
Sun
42 °
Mon
42 °
Tue
44 °
Wed
44 °
Thu
43 °
spot_img

मनमानी- लालबाग में डॉक्टर के इंतजार में घंटों बैठे रहते हैं मरीज 

  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर समय पर नहीं आते, कई मरीज बिना इलाज कराऐ लौट जाते हैं घर

बुरहानपुर। उपनगर लालबाग स्थित शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज परेशान हो रहे है। इलाज के लिए डॉक्टर के इंतजार में मरीज घंटों बैठे रहते है। डॉक्टर की मनमानी के चलते कई मरीज बिना इलाज कराऐ घर लौट जाते हैं। प्रशासन के जिम्मेदार अफसरों की कई बार शिकायत के बाद भी मरीज परेशान हो रहे है।
मरीज सुनील सोनवणे और लक्ष्मी बाई ने बताया कि सुबह 9 से आए हैं इलाज कराने। निर्धारित ड्यूटी डॉक्टर समय से हमेशा एक-दो घंटे लेट आते हैं। इस कारण से मरीजो को अपनी बीमारी और तकलीफ में लाचार बैठे रहना पड़ता है। कुछ मरीज तो मायूस होकर वापस घर लौट जाते हैं। हमेशा मरीजों को डॉक्टर के लेट आने की इस समस्या का सामना करना पड़ता है।
लालबाग मजदूर और गरीब बस्ती होने से लालबाग सहित ग्राम चिंचाला, पातोंडा से भी मरीज यहां सस्ता और अच्छा इलाज होने से ज्यादा मात्रा में आते हैं। दूसरी ओर गर्भवती महिलाओं को भी लालबाग में शासकीय स्वास्थ्य केंद्र होने से अच्छा इलाज हो जाता है। रोजाना यहां पर बूढ़े, बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे डॉक्टर समय पर न आने से परेशान होकर घर चले जाते हैं। शुक्रवार के दिन 12 बजे तक भी डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। कुछ मरीज बिना इलाज कराये परेशान होकर घर लौट गए।

 

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img
spot_img