राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

कब्रिस्तान पर कब्जा कर कॉलोनी काटने का प्रयास, शिकायत लेकर पहुंचे लोग 

दोनों पक्षों के एक दूसरे पर आरोप, बिना परमिशन कब्रों पर जेसीबी चलाने की होगी जांच, धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायत मामला शिकारपुरा थाना क्षेत्र के मुस्लिम कब्रिस्तान का, लोग बोले-हमारे पूर्वजों की कब्रों को जेसीबी से दबा दिया बुरहानपुर। कब्रिस्तान की आधी जगह को रातों रात समतल करने का मामला सामने

On: January 9, 2024 7:52 PM
Follow Us:
  • दोनों पक्षों के एक दूसरे पर आरोप, बिना परमिशन कब्रों पर जेसीबी चलाने की होगी जांच, धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायत

  • मामला शिकारपुरा थाना क्षेत्र के मुस्लिम कब्रिस्तान का, लोग बोले-हमारे पूर्वजों की कब्रों को जेसीबी से दबा दिया

बुरहानपुर। कब्रिस्तान की आधी जगह को रातों रात समतल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ कॉलोनाइजर इस काम को अंजाम देकर कॉलोनी काटने का प्रयास कर रहे हैं। रातों रात बिना किसी परमिशन के जेसीबी से जमीन समतल कराना कईं सवालों का जन्म दे रहा है। पुलिस को इसकी शिकायत दो दिन पहले ही कर दी गई थी तो वहीं अब मंगलवार को कुछ लोग एएसपी एएस कनेश से मिलने पहुंचे। एएसपी ने जांच की बात कही है।
सालों पुरानी कब्रों को जेसीबी से कर दिया समतल
शिकारपुरा थाना क्षेत्र में पुराने एप्पल अस्पताल के सामने स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में रातोंरात जेसीबी से कब्रों को समतल कर नुकसान पहुंचाने की शिकायत शिकारपुरा थाने में की गई थी। मंगलवार को दोनों पक्ष अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। मेहमूद खान पिता मकसूद खान, इलियास पिता गुलाब अहमद खान, इल्तेमास खान आदि ने शिकारपुरा थाने में शिकायत की थी कि पूर्व पार्षद नौमान खान, पप्पु मौलाना, मोहम्मद सलीम, शेख सलीम और सादिक आदि ने मुस्लिम कब्रिस्तान में जेसीबी चलाकर कब्रों को नुकसान पहुंचाया। इससे हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। इसे लेकर वह मंगलवार को जनसुनवाई में भी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। एएसपी एएस कनेश को भी शिकायत दी। शिकायतकर्ताओं ने कहा- मुस्लिम कब्रिस्तान करीब 100 साल पुराना है। यहां हमारे पूूर्वज दफ्न हैं। 1 जनवरी 24 को शाम करीब 6.30 बजे जेसीबी चलाकर पुरानी कब्रों को नुकसान पहुंचाया गया। आरोप है कि भू-माफियाओं से सांठगांठ कर 200 से 300 कब्रों को नुकसान पहुंचाया है। मौके पर कुछ कब्रें टूटी हुई दिखाई दे रही है। बिना परमिशन जेसीबी कैसे चला दी गई यह जांच का विषय है इसलिए इसकी जांच होना चाहिए।
मुख्य मार्ग पर स्थित है कब्रिस्तान फिर भी चला दी जेसीबी
मुस्लिम कब्रिस्तान मुख्य मार्ग पर स्थित है। इसके बाद भी यहां बिना परमिशन जेसीबी चला दी गई। किसी को इस बात की भनक तक नहीं थी। बाद में शिकायत हुई तो जिन लोगों ने यहां जमीन समतल कराई वह यहां लाखों रूपए लागत से काम कराने की बात कह रहे हैं।
वर्जन-
हमने किसी की भावनाएं आहत नहीं की
जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह निराधार हैं। कब्रिस्तान में बारिश के समय पानी भर जाता है इसलिए उबड़ खाबड़ जमीन को व्यवस्थित कराया गया है। मेरे पास 600 से ज्याद फोटो मौजूद हैं। कब्रों को नुकसान नहीं पहूँचाया है न ही किसी की धार्मिक भावनाएं आहत की है।
– नौमान खान, पूर्व पार्षद
शिकायती आवेदन आया है
एक पक्ष के लोग आए थे उनका कहना है कि जमीन पर जेसीबी चलाकर नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने आवेदन पत्र दिया है। इसके आधार जांच कराकर जो भी उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
-एएस कनेश, एएसपी बुरहानपुर।
…….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser