राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

शहर में भव्य आयोजन- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर बुरहानपुर का राजघाट भी जगमगाएगा 

जिलेभर में आज होंगे विभिन्न आयोजन, ताप्ती नदी के राजघाट पर 1.8 लाख दीपों से आज होगी सजावट नेपानगर, खकनार, बुरहानपुर में मंदिरों में पूजा, अर्चना का दौर चलेगा, अखंड पाठ का होगा समापन बुरहानपुर। आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस अवसर पर जिलेभर में उत्साह

On: January 21, 2024 8:29 PM
Follow Us:
  • जिलेभर में आज होंगे विभिन्न आयोजन, ताप्ती नदी के राजघाट पर 1.8 लाख दीपों से आज होगी सजावट

  • नेपानगर, खकनार, बुरहानपुर में मंदिरों में पूजा, अर्चना का दौर चलेगा, अखंड पाठ का होगा समापन

बुरहानपुर। आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस अवसर पर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। विभिन्न धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इधर ताप्ती नदी को भव्य रूप से सजाया गया है। यहां 1.08 लाख दीपों से ताप्ती तट जगमगाएगा। इधर शहर के राम झरोखा मंदिर में भी धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। मान्यता है कि यहां भगवान श्री राम रूके थे। यहां भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी तरह प्राचीन सिंगल मारूती हनुमान मंदिर लालबाग में अखंड पाठ का आज समापन होगा। रोकड़िया हनुमान मंदिर में भी विभिन्न आयोजन हुए हैं। नाथमंदिर महाजनापेठ से रविवार को भव्य शोभायात्रा भी निकली थी। 22 जनवरी को चिंचाला राम मंदिर में भी आयोजन होंगे तो वहीं नेपानगर, खकनार के अलावा गांवों में भी जगह जगह कार्यक्रम होंगे।
आज राममय होगा शहर, 1.08 लाख दीपों से सजेगा राजघाट
22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर संपूर्ण विश्व राममय हो गया है। इस अवसर पर बुरहानपुर में पवित्र पावन ताप्ती नदी के तट पर स्थित राजघाट पर 22 जनवरी की शाम 1 लाख 8 हजार दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव के महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। राजघाट पर दीप प्रज्वलित करने के साथ साथ लाखों राम मंत्र का जप भी किया जाएगा।
दीप यज्ञ से मिलेगी सकारात्मक उर्जा
पूर्व मंत्री व विधायक अर्चना चिटनिस ने बताया दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है। सनातन परंपरा में दीप महायज्ञ का विशेष महत्व है। दीप यज्ञ से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती हैं जिससे वातावरण में शुद्धता फैलती है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के इस पवित्र पावन और दुर्लभ अवसर पर किए जा रहे इस दीप महायज्ञ से देश, प्रदेश और बुरहानपुर के विकास, सम्रद्धि में प्रभु श्रीराम की सकारात्मक का आशीर्वाद हमें प्राप्त होगा।
9 हजार वर्ग फीट का का लेआउट तैयार
राजघाट पर दीप प्रज्वलित करने के लिए 9 हज़ार वर्ग फीट स्थान का लेआउट तैयार किया गया है जिसमें 12 दीपक प्रति वर्ग फीट के हिसाब से 1 लाख 8 दीपक प्रज्वलित कर दीपोत्सव का आयोजन होगा। दीपों को सरसों के तेल में प्रज्वलित किया जाएगा। सरसों के तेल से दीपक प्रज्वलित करना शास्त्रों में बड़ा महत्व है।
कार्यक्रम स्थल पर 4500 वर्ग फीट का सर्कुलेशन स्पेस होगा जिसमें घूमकर दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए 10 हज़ार वर्ग फीट स्थान सीढ़ियों सहित होगा। यातायात की सुविधा के लिए शहर से राजघाट आने वाले मार्ग पर वन वे ट्रैफ़िक रहेगा और राजघाट के लिए शहर से आने वाले वाहनों की पार्किंग जैनाबाद पुल के नीचे रेत घाट पर रहेगी। वाहनों की वापसी पुल से जैनाबाद होकर रहेगी। राजघाट से जैनाबाद जाने वाले मार्ग पर पुल के पहले स्थान पर फ़ूड स्टॉल की व्यवस्था भी रहेगी। पूर्व मंत्री चिटनिस ने राजघाट पर व्यवस्था की बागडौर देख रहे कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहा कि सनातन परंपरा और समृद्ध संस्कृति ही हमारे देश को प्रभु श्रीराम का आदर्श राम राज्य की सोच देता है। इस अवसर पर महापौर माधुरी पटेल सहित नगर निगम परिषद के कई पार्षदगण, जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। भाजपा महामंत्री डॉ मनोज माने, नरहरी दीक्षित, मुकेश शाह, बलराज नावानी, मनोज महाजन, रूपेश लिहनकर, योगेश महाजन, विरेंद्र तिवारी, प्रदीप पाटील आदि ने अपने अपने अनुभव से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए।
जानिए आज क्या होगा
-राजघाट पर आज दीपोत्सव का विशेष आकर्षण आतिशबाजी भी होगी। जैनाबाद पुल और ताप्ती तट की दूसरी ओर जयसिंहपुरा के किनारे से आतिशबाजी की जाएगी। ताप्ती तट पर हजारों भक्तों द्वारा दीप सार्वजनिक रूप से प्रज्वलित कर किया जाएगा।
– ताप्ती तट की यह शाम भक्तिमय होकर राममयी बनेगी। केवट प्रसंग आधारित नाटिका और रामायण से जुडे़ विभिन्न कार्यक्रम भी होगें श्रीराम, माता सीता, माता शबरी, लक्ष्मण, हनुमान जी जामवंत व जटायु की झांकियां भी सजेगी। नगर के बाल गोपाल बच्चों और युवाओं को भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी के रूप में दर्शन देंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser