राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

रेडक्रॉस बना ‘राजनीति का अखाड़ा’: 12 साल बाद गरमाया चुनावी मैदान, सांसद-विधायक गुट आमने-सामने!

रेडक्रॉस में नामांकन की रिकॉर्ड बरसात: समाजसेवा या सत्ता की होड़?

On: August 8, 2025 2:23 PM
Follow Us:
बुरहानपुर रेडक्रॉस चुनाव में नामांकन भरते उम्मीदवार

बुरहानपुर। सामाजिक सेवा की पहचान रही भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी अब ‘राजनीति का अखाड़ा’ बन चुकी है। 12 साल बाद पहली बार रेडक्रॉस प्रबंध समिति के चुनाव में ऐसी हलचल दिख रही है, जैसे विधानसभा चुनाव हो। गुरुवार को नामांकन की अंतिम तिथि पर 21 पदों के लिए 61 उम्मीदवारों ने फार्म भरे, जिसमें शहर के लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक गुटों की मौजूदगी दर्ज हुई। जिला कलेक्टर कार्यालय स्थित नामांकन केंद्र गुरुवार को चुनावी रंग में रंगा नजर आया। हर गुट के समर्थक अपनी ताकत दिखाने में जुटे थे।
सांसद बनाम विधायक गुट की सीधी टक्कर
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक अर्चना चिटनीस के गुट इस चुनाव में खासे सक्रिय नजर आ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस से ठाकुर गुट, अजय रघुवंशी गुट सहित कांग्रेस पदाधिकारी भी चुनावी मैदान में हैं। यानी रेडक्रॉस के इस चुनाव में सत्ता पक्ष और विपक्ष की सीधी भिड़ंत तय है। दरअसल यह चुनाव अब सेवा भावना से ज़्यादा शक्ति प्रदर्शन का मंच बन गया है।
21 पद, 61 दावेदार, 413 वोटर – इसलिए खास है यह चुनाव

बिंदु विवरण
प्रबंध समिति पद 21 सदस्य
नामांकन प्राप्त 61 फार्म
रेडक्रॉस सदस्य 413 कुल वोटर
नाम वापसी की तिथि शुक्रवार (11 AM से 5 PM तक)
मतदान की संभावना अगर 21 से अधिक नाम शेष रहते हैं

2013 में 62 नामांकन आए थे, लेकिन इस बार गुटबाजी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। यदि कोई नामांकन वापस नहीं हुआ, तो सीधी वोटिंग के आसार बन रहे हैं।
प्रशासन की तैयारी: ‘गुटबाजी’ के बावजूद पारदर्शिता की बात
अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ होगी। अगर प्रत्याशी 21 से अधिक रहे, तो मतदान की तिथि तय की जाएगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वरिष्ठ सदस्य बोले – पहले सेवा होती थी, अब सत्ता की होड़ है
रेडक्रॉस के पुराने सदस्य नाम नहीं छापने की शर्त पर बोले – पहले जोश होता था सेवा का, अब जोश है ‘संचालक’ कहलाने का। जब से रेडक्रॉस में चुनावी प्रक्रिया आई है, कुछ लोग इसे अपनी राजनीति की सीढ़ी बना रहे हैं।
रेडक्रॉस का ढांचा क्या है?
• अध्यक्ष – जिला कलेक्टर (पदेन)
• सचिव – प्रशासनिक अधिकारी
• प्रबंध समिति – 21 निर्वाचित सदस्य जिन्हें ‘संचालक’ भी कहा जाता है
• कार्यकाल – 3 वर्ष, परंतु 12 साल बाद हो रहा चुनाव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser