राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

हर बूथ पर 51% वोट बढ़ाने का संकल्प, कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए अपनी कमर कसें -ज्ञानेश्वर पाटिल 

गांव चलो अभियान को लेकर धूलकोट मंडल में हुई कार्यशाला बुरहानपुर। कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर 51% वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर हर परिवार तक पहुंचेंगे। संगठन ने जो विस्तारक भेजने का निर्णय लिया है हम गांव-गांव जाकर अपनी विचारधारा के लोगों को भाजपा से जोड़कर अपने बूथ को मजबूती प्रदान करेंगे। यही चुनाव

On: February 3, 2024 8:04 PM
Follow Us:
  • गांव चलो अभियान को लेकर धूलकोट मंडल में हुई कार्यशाला

बुरहानपुर। कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर 51% वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर हर परिवार तक पहुंचेंगे। संगठन ने जो विस्तारक भेजने का निर्णय लिया है हम गांव-गांव जाकर अपनी विचारधारा के लोगों को भाजपा से जोड़कर अपने बूथ को मजबूती प्रदान करेंगे। यही चुनाव जीतने का मुख्य आधार होगा। इस अभियान के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी हमें घर-घर जाकर बताना है। ताकि योजना का लाभ उन्हें मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित संकल्प की ओर आगे बढ़ रहा है।
यह बात गाँव चलो अभियान के तहत धूलकोट मंडल में आयोजित कार्यशाला के दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, नेपानगर विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को आदि मंचासीन रहे।
प्रत्येक बूथ पर भाजपा चुनाव जीते
Sadaiv Newsभाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा लोकसभा चुनाव मिशन 2024 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर भाजपा चुनाव जीते ऐसा भाव लेकर हम सब कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा 24 घंटे ही हमें गांव में परिवार किस भाव के साथ रहना है। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान के माध्यम से हम सब कार्यंकर्तां बूथ केन्द्र, गांव के प्रत्येक परिवार तक हर कार्यकर्तां को इस अभियान के माध्यम से पहुंचना है। प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट का लक्ष्य ही हमारे लिए महत्वपूर्णं है। जहां अपनी विचारधारा वाले लोगों को पार्टीं से जोड़कर अपने बूथ को मजबूती दिशा से जोड़ना है।
हमारा बूथ मजबूत और सशक्त हो
विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादू ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक के व्यक्ति को पहुंचाकर उन्हें लाभ दिलाने का कार्यं करें, ताकि हमारा बूथ मजबूत और सशक्त हो। उन्होनें कहा कि अभियान को मजबूत बनाने के लिए जिस कार्यंकर्तां को जिम्मेदारी मिली है वे अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वांह करते हुए इस अभियान में एकजुट होकर जुटना है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि कार्यशाला में अभियान के जिला प्रभारी सुभान सिंह चौहान, सह प्रभारी योगेश पाटिल, सांसद प्रतिनिधि मनोज टंडन, किशोर शाह, मंडल अध्यक्ष दीपक सोलंकी, ईश्वर चौहान, गनसिंह पटेल, अनिल वानखेड़े सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser