राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

भाजपा, यौन शोषण करने वाले नेताओं की स्टार प्रचारक -रिंकू टाक

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के पूर्व मंत्री इमरती देवी पर दिए बयान पर खेद प्रकट करने के बाद भी भाजपा चुनावी लाभ के लिए इसे तूल दे रही है। भाजपा का महिला सम्मान पर बात करना सिर्फ और सिर्फ दिखावा मात्र है। वास्तविकता यह है कि भाजपा का संरक्षण

On: May 4, 2024 8:21 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के पूर्व मंत्री इमरती देवी पर दिए बयान पर खेद प्रकट करने के बाद भी भाजपा चुनावी लाभ के लिए इसे तूल दे रही है। भाजपा का महिला सम्मान पर बात करना सिर्फ और सिर्फ दिखावा मात्र है। वास्तविकता यह है कि भाजपा का संरक्षण महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करने वालों को मिलते रहा है। भाजपा शासन में ही मध्य प्रदेश महिला अत्याचार के मामले में पूरे देश में कुख्यात हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के जिला अध्यक्ष रिंकू टाक भाजपा के विरोध प्रदर्शन को नौटंकी करार दिया और कहा प्रदेश में महिला अत्याचारों के खिलाफ बुरहानपुर से भाजपा विधायक अर्चना चिटनिस ने कभी विधानसभा में आवाज नहीं उठाई। कभी दिल्ली में यौन शोषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों के समर्थन में आवाज नहीं उठाई। मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचार हुए उस पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी‌। भारतीय जनता पार्टी के नेता कर्नाटक में महिलाओं का यौन शोषण करने वाले नेता के चुनाव में स्टार प्रचारक बने हुए थे।
कांग्रेस के प्रवक्ता शेख रुस्तम ने कहा कि बुरहानपुर विधायक का अपने बयान में कांग्रेस की महिला नेताओं को लेकर प्रकट किए गए दुराग्रह अत्यंत निंदनीय है। इससे जाहिर होता है कि वह स्वयं महिला होते हुए भी विपक्षी पार्टी की महिलाओं के लिए क्या विचार रखती हैं। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं के सम्मान को सर्वोपरि रखा है और महिलाओं के सम्मान को देश का सम्मान माना है। हमारी नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने न सिर्फ महिला सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी है बल्कि उनके आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक प्रगति के लिए भी हमेशा संघर्ष किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser