33.9 C
Burhānpur
Sunday, June 8, 2025
33.9 C
Burhānpur
spot_img
Homeबुरहानपुरशाहपुर थाना पुलिस ने लोडिंग वाहन से परिवहन किया जा रहा गोंद...
Burhānpur
overcast clouds
33.9 ° C
33.9 °
33.9 °
35 %
5.2kmh
97 %
Sat
33 °
Sun
39 °
Mon
40 °
Tue
41 °
Wed
41 °
spot_img

शाहपुर थाना पुलिस ने लोडिंग वाहन से परिवहन किया जा रहा गोंद जब्त किया

  • 34 क्विंटल 15 किलो गोंद किया बरामद, 5 लाख रूपए है कीमत

बुरहानपुर। शाहपुर थाना पुलिस ने शनिवार को एक लोडिंग वाहन को चेक किया। जांच में पता चला अवैध तरीके से गोंद भरकर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक नीले रंग के लोडिंग वाहन नंबर एमपी 12 जी 0367 में अवैध रुप से गोंद भरकर परिवहन करने के लिए सरदार पटेल वार्ड ले जाने वाला है। वाहन को रोका गया तब आरोपी भागने लगे। घेराबंदी कर आरोपी समीर पिता सलीम मंसूरी 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 शाहपुर को पकड़ा गया। वाहन को चेक करने पर उसमें गोंद भरा हुआ पाया गया। पूछताछ मेें आरोपी कोई जवाब नहीं दे पाया। न ही कोई दस्तावेज पेश किए। वाहन में कुल 95 कट्टे गोंद मिला। वजन लगभग 34 क्विंटल 15 किलो और किमत 5 लाख रूपए है। आरोपी समीर पिता सलीम मंसूरी निवासी शाहपुर से पूछताछ करने पर उसने फरार आरोपी शब्बीर पिता शकुर मंसूरी, जाकिर पिता शकूर मंसूरी, फैजल पिता रईस मंसूरी सभी निवासी वार्ड क्रमांक 05 शाहपुर का नाम बताया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 धारा 26-1 छ, 41, मप्र अभिवहन वनोपज अधिनियम 2000 धारा 20, व धारा 34 भादंवि का केस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया।

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img
spot_img