राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

एक घंटे धूप में खड़े रहे छात्र, प्राचार्या ज्ञापन लेने तक नहीं आईं; गुस्साए विद्यार्थियों ने सड़क जाम की

उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक नहीं, लैब बंद, पानी तक नहीं; एबीवीपी ने दिया 4 दिन का अल्टीमेटम

On: July 13, 2026 8:30 PM
Follow Us:
खकनार उत्कृष्ट विद्यालय के सामने अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता और छात्र

बुरहानपुर। खकनार के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की अव्यवस्थाओं से परेशान छात्रों का सब्र सोमवार को टूट गया। शिक्षकों की कमी, अनियमित कक्षाएं, बंद वाटर कूलर और बदहाल प्रयोगशालाओं की शिकायत लेकर पहुंचे छात्र करीब एक घंटे तक कड़ी धूप में विद्यालय के बाहर खड़े रहे, लेकिन एबीवीपी के आरोप के अनुसार प्राचार्या ज्ञापन लेने तक बाहर नहीं आईं। इसके बाद गुस्साए छात्र-छात्राएं स्कूल के सामने मुख्य सड़क पर बैठ गए और चक्काजाम कर दिया।

Sadaiv News
उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक नहीं, लैब बंद और पानी का संकट; छात्रों ने किया चक्काजाम

सड़क जाम होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ ही देर में यातायात व्यवस्था चरमरा गई और प्रशासन को मौके पर पहुंचना पड़ा। सवाल यह है कि जिस विद्यालय को उत्कृष्ट कहा जाता है, वहां विद्यार्थियों को अपनी बुनियादी समस्याएं सुनाने के लिए सड़क पर क्यों उतरना पड़ा?

पहले इंतजार, फिर नारेबाजी और चक्काजाम

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की खकनार इकाई के कार्यकर्ता नगर मंत्री आदर्श पाटिल के नेतृत्व में ज्ञापन देने पहुंचे थे। संगठन का कहना है कि छात्र शांतिपूर्वक प्राचार्या से मिलने की मांग करते रहे, लेकिन उनकी सुध नहीं ली गई। जब एक घंटे बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी छात्रों की बात सुनने नहीं आया तो नाराज विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और मुख्य मार्ग पर बैठ गए। एबीवीपी ने प्राचार्या के रवैये को संवेदनहीन और गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि छात्रों की समस्याएं सुनना विद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन यहां विद्यार्थियों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

उत्कृष्ट नाम, व्यवस्था बदहाल

एबीवीपी के जिला संयोजक मुकेश शिंदे ने आरोप लगाया कि विद्यालय में लंबे समय से पढ़ाई की व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। कक्षाओं की कोई निश्चित समय-सारणी नहीं है। पीरियड नियमित नहीं लगने से छात्रों का समय बर्बाद हो रहा है और पाठ्यक्रम अधूरा छूटने का खतरा बना हुआ है। विद्यालय में शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की कमी के कारण कई महत्वपूर्ण विषयों की नियमित पढ़ाई नहीं हो पा रही है। संगठन का आरोप है कि हिंदी और केमिस्ट्री के कुछ पीरियड छोड़ दें तो कई विषयों की कक्षाएं या तो नहीं लग रहीं या अनियमित हैं।

पानी के लिए परेशान छात्र, वाटर कूलर बने शोपीस

विद्यालय परिसर में पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने का मुद्दा भी प्रदर्शन में प्रमुखता से उठा। छात्रों का आरोप है कि लगाए गए वाटर कूलर बंद पड़े हैं। गर्मी और उमस के बीच विद्यार्थियों को पीने के पानी तक के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सवाल यह भी है कि जब विद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं करा पा रहा तो उत्कृष्टता का दावा किस आधार पर किया जा रहा है?

कंप्यूटर लैब और स्मार्ट क्लास केवल कागजों में स्मार्ट

जिला संयोजक मुकेश शिंदे ने कहा विद्यालय की कंप्यूटर लैब और स्मार्ट क्लास भी छात्रों के किसी काम नहीं आ रही हैं। नियमित प्रशिक्षित शिक्षक नहीं होने के कारण विद्यार्थी कंप्यूटर शिक्षा से वंचित हैं। लाखों रुपए के संसाधन होने के बावजूद उनका उपयोग नहीं होना व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि आधुनिक शिक्षा के नाम पर बनाई गई सुविधाएं केवल दिखावे तक सीमित होकर रह गई हैं।

विज्ञान के छात्रों का भविष्य दांव पर

बायोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री लैब में नियमित प्रैक्टिकल नहीं होने से विज्ञान विषय के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बोर्ड परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए प्रयोगशाला अभ्यास बेहद जरूरी है, लेकिन विद्यालय में प्रायोगिक कक्षाएं नियमित नहीं लग रही हैं। ऐसे में सवाल है कि बिना नियमित शिक्षकों और प्रैक्टिकल के विद्यार्थी परीक्षा परिणाम कैसे सुधारेंगे?

चार दिन में व्यवस्था सुधरो, नहीं तो आंदोलन और उग्र होगा

एबीवीपी ने विद्यालय प्रशासन और शिक्षा विभाग को चार दिन का अल्टीमेटम दिया है। संगठन ने कहा कि यदि निर्धारित समय में शिक्षकों की व्यवस्था, नियमित समय-सारणी, पेयजल, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास और विज्ञान प्रयोगशालाओं की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगले आंदोलन से पैदा होने वाली स्थिति की जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की होगी।

ये भी पढ़े- करोड़ों के ‘मॉडल स्कूल’ की जमीनी हकीकत: बच्चों के हाथों में किताब नहीं, झाड़ू… लैब पर ताले, कक्षाएं बिना शिक्षक 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बोरसल हत्याकांड का खुलासा करते शाहपुर थाना पुलिस

बोरसल हत्याकांड: शराब के अड्डे पर ईंट का जवाब लकड़ी से दिया, सिर पर ताबड़तोड़ वार कर ली जान; 12 घंटे में खुलासा

शाहपुर सांदीपनि विद्यालय में बच्चों से झाड़ू लगवाते हुए और बंद पड़ी लैब की ग्राउंड रिपोर्ट

करोड़ों के ‘मॉडल स्कूल’ की जमीनी हकीकत: बच्चों के हाथों में किताब नहीं, झाड़ू… लैब पर ताले, कक्षाएं बिना शिक्षक 

बोरसल युवक हत्या मामले में डॉग स्क्वॉड के साथ जांच करती शाहपुर पुलिस

रात की शराब पार्टी में कौन बना कातिल? लकड़ी के पाए से सिर पर वार, सुबह मिला युवक का शव

मांडवा ग्राम पंचायत में पाइपलाइन और सामग्री खरीदी घोटाले की जांच

मांडवा पंचायत में ‘कागजी विकास’ का खेल! पाइपलाइन बिछी नहीं, खाते से निकल गए ₹1.19 लाख

बुरहानपुर में अनियमितताओं के कारण गुड हॉस्पिटल सील करते स्वास्थ्य विभाग की टीम

‘गुड’ अस्पताल निकला ‘बैड’: बेसमेंट के अंधेरे में मरीज, 30 की अनुमति पर 150 बेड का खेल! स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल किया सील

बुरहानपुर में 54 करोड़ की सड़क परियोजना का निरीक्षण करतीं विधायक अर्चना चिटनिस

54 करोड़ की सड़क से क्या सच में बदलेगी बुरहानपुर की रफ्तार? चिटनिस ने अफसरों को चेताया—गुणवत्ता में लापरवाही नहीं चलेगी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser