33.2 C
Burhānpur
Sunday, April 20, 2025
33.2 C
Burhānpur
spot_img
Homeबुरहानपुरशॉपिंग कॉम्प्लेक्सों पर निगम की नजर- अनुमति ले रखी है फिर भी...
Burhānpur
clear sky
33.2 ° C
33.2 °
33.2 °
14 %
2.2kmh
1 %
Sun
33 °
Mon
42 °
Tue
43 °
Wed
44 °
Thu
44 °
spot_img

शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों पर निगम की नजर- अनुमति ले रखी है फिर भी कईं के पास वाहन पार्किंग की सही व्यवस्था नहीं 

  • बुधवार को नगर निगम अफसरों ने चेक किए दस्तावेज, नक्शे, हिदायत देकर छोड़ा

  • प्रकाश टॉकिज क्षेत्र, खानका वार्ड, कमल तिराहा पर चलाया अभियान

बुरहानपुर। शहर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों पर नगर निगम की नजर है। अब निगम उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के मूड में है। बुधवार को शहर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स संचालकों को हिदायत दी गई है। दस्तावेज और नक्शे चेक किए गए हैं। साथ ही हिदायत दी गई कि आगे चलकर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान पाया गया कि कईं लोगों के पास अनुमति तो है, लेकिन उनके पास वाहनों को पार्क करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में जाम की स्थिति बनती है और आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इन दिनों नगर निगम द्वारा यातायात विभाग के साथ मिलकर अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को एक बार फिर से शहर में अतिक्रमण मुहीम चलाई गई। इस दौरान शहर के प्रकाश टॉकिज क्षेत्र, खानका वार्ड, कमल तिराहा पर दुकानों के बाहर रखा गया सामान जब्त किया गया। साथ ही जिन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को पार्किंग की स्वीकृति है वह वहां वाहन पार्क करा रहे हैं या नहीं इसकी जांच की। दो तीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स संचालकों पर कार्रवाई भी की गई।
निगम इंजीनियर बोले- नियमों का पालन नहीं कर रहे संचालक
नगर निगम इंजीनियर संजय तिवारी ने बताया नगर निगम द्वारा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स संचालकों को पार्किंग की स्वीकृति दी है, लेकिन उनके द्वारा इसे फॉलो नहीं किया जा रहा है। जितने भी कॉम्प्लेक्स और मॉल हैं उन पर कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोगों ने दस्तावेज भी बताए हैं। दुकानदारों को भी करीब 5 बार समझाईश दे चुके हैं। यातायात विभाग भी लगातार समझाईश दे रहा है। मुहीम लगातार चलेगी। पक्के अतिक्रमण भी तोड़े जाएंगे। वहीं यातायात थाना प्रभारी हंसकुमार झिंझोरे ने बताया जहां भी रोड पर अतिक्रमण किया गया है वहां नगर निगम द्वारा सामान जब्त किया जा रहा है। संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
दुकानदारों का बिखरा पड़ा रहता है सामान
इकबाल चौक, जय स्तंभ रोड से गांधी चौक, फव्वारा चौक, कमल टॉकिज क्षेत्र, पांडुमल चौराहा रोड पर अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानों के सामने दुकान का सामान तो रखते ही हैं साथ ही यहां अपने वाहन और ग्राहकों के वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बनती है। अतिक्रमण की कार्रवाई होने पर सामान हटा लिया जाता है, लेकिन बाद में फिर वही स्थिति बनती है। अब इसे लेक नगर निगम और यातायात विभाग लगातार सख्ती बरत रहा है ताकि शहर की यातायात व्यवस्था दुरूस्त हो सके।
वर्जन-
लगातार जारी रहेगा अभियान
* नगर निगम के सहयोग अभियान चलाया जा रहा है। यातायता को बेहतर बनाना है इसलिए यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
-हंस कुमार झिंझोरे, यातायात थाना प्रभारी
नियमों का नहीं किया जा रहा पालन
* अधिकांश लोगों ने पार्किंग की स्वीकृति तो ले रखी है, लेकिन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसलिए अब लगातार अभियान चलाकर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
-संजय तिवारी, इंजीनियर
….

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img
spot_img