42.6 C
Burhānpur
Saturday, April 19, 2025
42.6 C
Burhānpur
spot_img
Homeबुरहानपुरतीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलो का एक नया अध्याय लिखेगा, यह...
Burhānpur
clear sky
42.6 ° C
42.6 °
42.6 °
9 %
4kmh
2 %
Sat
42 °
Sun
43 °
Mon
42 °
Tue
43 °
Wed
44 °
spot_img

तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलो का एक नया अध्याय लिखेगा, यह मोदी जी की गारंटी -ज्ञानेश्वर पाटिल 

  • मोती माता मंदिर में सांसद का लडडूओं से किया तुलादान, सांसद ने भी बरसाए कार्यकर्ताओं पर फूल

बुरहानपुर। दूसरी बार सांसद बनने के बाद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सबसे पहले नेपानगर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान सांसद का कार्यकर्ता, ग्रामीणों ने तुलादान किया। सांसद ने कहा विकास की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं पर फूल भी बरसाए।
खंडवा लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार सांसद बनने के बाद ज्ञानेश्वर पाटील शुक्रवार को नेपानगर विधानसभा के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर पुनः विश्वास कर उन्हें दोबारा से खंडवा लोकसभा से सांसद के रुप मे चुनने पर जनता व कार्यकर्तागणों का आभार व्यक्त करता हूं। दर्यापुर में कहा यहां हमें सबसे अधिक लीड मिली है।
लोखंडिया में किए मोती माता के दर्शन
ग्राम लोखंडिया में मोती माता के दर्शन कर देशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की। ग्राम जैनाबाद, दरियापुर, बोदरली, खकनार में कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद पाटील का स्वागत किया गया। सांसद ने ग्राम लोखंडिया के मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। यहां मंदिर समिति द्वारा सांसद का लड्डूओं से तुलादान किया गया। इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा देश की जनता ने लगातार तीसरी बार एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकसित भारत का बड़ा संकल्प है। तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा। ये मोदी जी की गारंटी है। 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार लगातार दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई है। मुझे खंडवा लोकसभा सीट से दूसरी बार जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद मिला है। इस अवसर पर नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, जिला व जनपद पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
सोसायटी और मंडी चुनाव भी जितवाना
दर्यापुर में सांसद ने कहा लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने जमकर मेहनत की। कुछ समय बाद सोसायटी के चुनाव होने वाले हैं। सहकारी सोसायटी का अध्यक्ष भी हमारा होना चाहिए। मंडी के भी चुनाव होंगे वहां भी हमारा डायरेक्टर बनेगा। यह ऐसे पद हैं जिनसे किसानों को सीधा लाभ पहुंचता है।
सांसद- विधायक ने किया पौधारोपण
शास हिन्दी माध्य. शाला जैनाबाद में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील एवं नेपानगर विधायक मंजु दादु द्वारा बड़, पीपल, नीम के पौधों का रोपण किया गया। शाला की शिक्षिका चारूलता जोशी ने बताया कि बड़ पीपल और नीम के पेड़ को त्रिवेणी कहा जाता है और इसका धार्मिक महत्व है। शाला के प्रभारी अनंत पंसारी ने कहा पौधारोपण का मुख्य उद्देश्य पेड़ लंबे समय तक ऑक्सीजन प्रदान करके, वायु की गुणवत्ता में सुधार, जलवायु में सुधार, पानी का संरक्षण, मिट्टी का संरक्षण और वन्य जीवन का संरक्षण समर्थन करके अपने पर्यावरण में योगदान करते हैं। इस दौरान विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सुधाकर माकुंदे, पूर्व सरपंच हुकमसिंह कुशवाह, अनिल प्रजापति, राजेश कुशवाह, अकबर भाई, मोहन कुशवाह, शाला के शिक्षक संतोष कुशवाह, संतोष निंभोरे आदि मौजूद थे।

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img
spot_img