राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

शहर की यातायात व्यवस्था की बदलेगी सूरत- नए थाना प्रभारी ने नगर निगम के साथ मिलकर अभियान शुरू किया 

सोमवार को हाथ ठेले, दुकानें हटवाकर सुभाष चौक में कराई मार्किंग, दो पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की सालों पहले यहां थी दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग, बाद में लगने लगी दुकानें बुरहानपुर। यातायात थाना प्रभारी हंसकुमार झिंझोरे को बनाया गया है। पहले दिन से ही उन्होंने नगर निगम की टीम के

On: January 8, 2024 7:59 PM
Follow Us:
  • सोमवार को हाथ ठेले, दुकानें हटवाकर सुभाष चौक में कराई मार्किंग, दो पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की

  • सालों पहले यहां थी दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग, बाद में लगने लगी दुकानें

बुरहानपुर। यातायात थाना प्रभारी हंसकुमार झिंझोरे को बनाया गया है। पहले दिन से ही उन्होंने नगर निगम की टीम के साथ मिलकर शहर की पार्किंग, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास शुरू कर दिए। इसी कड़ी में सोमवार को सुभाष चौक से लेकर पुराने यातायात थाने तक मार्किंग कराने का काम किया गया। आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में बेहतर यातायात व्यवस्था होने की उम्मीद है, लेकिन इसके लिए विभाग को लगातार प्रयास करते रहना हो।
दरअसल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात विभाग नगर निगम के साथ मिलकर पिछले तीन चार दिनों से प्रयास कर रहा है। सोमवार को यातायात थाना प्रभारी हंसकुमार झिंझोरे टीम के साथ पहुंचे। सुभाष चौक में हाथ ठेला आदि दुकानदारों को हटाकर पहले की तरह टू व्हीलर पार्किंग की व्यवस्था की गई। रोड पर मार्किंग की गई।
पुराने यातायात थाने से सुभाष चौक तक मार्किंग
यातायात थाना प्रभारी हंसकुमार झिंझोरे ने बताया पुराने यातायात थाने से लेकर सुभाष चौक तक यातायात व्यवस्थित कराने के लिए प्रतिदिन अभियान चलाया जा रहा है। सुभाष चौक में जहां पहले टू- व्हीलर पार्किंग हुआ करती थी वहां ठेले आदि लगने से ट्रैफिक में परेशानी आ रही थी। इसलिए दुकानों को हटाकर यहां टू व्हीलर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही मार्किंग की गई कि वाहन किस सीमा में खड़े रहेंगे। इस दौरान नगर निगम की टीम भी मौजूद थी। इसे लेकर यातायात थाना प्रभारी ने कहा लगातार अभियान चलाकर व्यवस्था को दुरूस्त कराया जाएगा ताकि यहां जाम की स्थिति न बने। शनिवार को सुभाष चौक की व्यवस्था दुरूस्त की गई।
कमल चौक, गांधी चौक, फव्वारा चौक में भी बरती जाती है लापरवाही
कमल चौक, फव्वारा चौक, गांधी चौक क्षेत्र में भी वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़े किया जाता है। इसके कारण यहां हर दिन जाम की स्थिति बनती है। इसी तरह पुराने यातायात थाने से होटल मधुबन की ओर जाने वाले मार्ग पर भी दिनभर जाम की स्थिति बनती है। इसे लेकर यातायात विभाग का ध्यान नहीं रहता है। खास बात यह है कि यहां काफी दुकानें हैं। दुकानदारों के वाहन भी दुकान के बाहर ही खड़े रहते हैं। कईं दुकानदार अपना सामान भी रोड तक फैला देते हैं। आमजन की मांग है कि नगर निगम और यातायात विभाग को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।
यहां भी है सुधार की जरूरत
– इंदौर इच्छापुर हाईवे पर भी कईं जगह दुकानें बाहर तक लगी रहती है। लालबाग रोड पर भी सिंधी बस्ती के आसपास यातायात व्यवस्थित कर मार्किंग कराना होगी।
– शनवारा से लेकर जय स्तंभ तक भी आए दिन जाम की स्थिति बनती है। यहां से हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। वाहन रोड किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े रहते है।
…….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser