राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

हाईकोर्ट ने मंदिर में पूजा, अर्चना पर लगाई थी रोक, सुप्रीम कोर्ट ने यथा स्थिति रखने को कहा, मंदिर ट्रस्ट ने कहा हमें पूजा की अनुमति

सुप्रीम कोर्ट में चल रहा इच्छेश्वर हनुमान मंदिर समिति ट्रस्ट और बोहरा समाज की दरगाह ए हकीमी ट्रस्ट का विवाद- दोनों पक्षों के अलग अलग तर्क से असमंजस की स्थिति सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील हरिशंकर जैन, उनके बेटे विष्णु शंकर जैन लड़ रहे केस, दिल्ली से वर्चुअली जुड़े बुरहानपुर। शहर के लोधीपुरा

On: December 17, 2023 8:12 PM
Follow Us:
  • सुप्रीम कोर्ट में चल रहा इच्छेश्वर हनुमान मंदिर समिति ट्रस्ट और बोहरा समाज की दरगाह ए हकीमी ट्रस्ट का विवाद- दोनों पक्षों के अलग अलग तर्क से असमंजस की स्थिति

  • सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील हरिशंकर जैन, उनके बेटे विष्णु शंकर जैन लड़ रहे केस, दिल्ली से वर्चुअली जुड़े

बुरहानपुर। शहर के लोधीपुरा में बोहरा समाज की दरगाह ए हकीमी है। वहीं इसी क्षेत्र में प्राचीन इच्छेश्वर हनुमान मंदिर है। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। बुरहानपुर कोर्ट से इच्छेश्वर हनुमान मंदिर समिति ट्रस्ट केस जीत गई थी। तब बोहरा समाज ट्रस्ट ने हाईकार्ट में केस लगाया। हाईकोर्ट जबलपुर ने 22 जून 2023 को आदेश दिए कि प्रशासन, समिति यहां से मंदिर हटाए, लेकिन इसके विरूद्ध मंदिर समिति के लोग सुप्रीम कोर्ट चले गए। जहां उनका केस बाबरी मस्जिद अयोध्या, ज्ञानव्यापी मस्जिद वाराणसी का केस लड़ चुके सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील हरिशंकर जैन और उनके बेटे विष्णु शंकर जैन लड़ रहे हैं।
दिल्ली से वर्चुअली तरीके से जुड़े सुप्रीम कोर्ट वकील
हरिशंकर जैन रविवार को दिल्ली से वर्चुअली जुड़े प्रकरण को लेकर पत्रकार वार्ता में विस्तार से बात रखी। वहीं इच्छेश्वर हनुमान मंदिर ट्रस्ट की ओर से अधिवक्ता जगदीश वाढ़े, राकेश तिवारी ने कहा- उच्च न्यायालय में हमारे हक में अप्रिय फैसला आया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के निर्णय पर रोक लगाकर स्थिति यथावत रखने को कहा है यानी मंदिर में पूजा अर्चना की जा सकती है, लेकिन जब वहां पूजा अर्चना के लिए जा रहे हैं तो प्रशासन द्वारा धारा 188 के तहत कार्रवाई की जा रही है। अब तक 14 लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इस दौरान, हेमलाल मोरे, अमोल भगत सहित मंदिर ट्रस्ट से जुड़े भक्तगण भी मौजूद रहे।
हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा
इधर, दरगाह ए हकीमी प्रबंधक मुस्तुफा उज्जैनवाला ने कहा- मामला सर्वोच्च न्यायालय में चल रहा है। हमें न्याय पर पूरा भरोसा है। जो भी होगा अच्छा होगा। दरगाह ए हकीमी की ओर से अधिवक्ता शब्बीर रावलपिंडीवाला ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के आदेश में एज ऑन टुडे लिखा गया है यानी हाईकोर्ट ने जो निर्णय 22 जून 23 को दिया था। उसे यथावत रखने को कहा गया है। गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा- दरगाह हकीमी ने कभी किसी की कोई शिकायत नहीं की।
कईं केस लड़ चुकी है पिता पुत्र की जोड़ी
यह मामला काफी हाई प्रोफाइल है। दरअसल अब यह केस सुप्रीम कोर्ट के वकील हरिशंकर जैन और उनके बेटे विष्णु शंकर जैन लड़ रहे हैं। पिता पुत्र की यह जोड़ी बाबरी मस्जिद अयोध्या, ज्ञानव्यापी मस्जिद वाराणसी, ताज महल आगरा, कुतुब मिनार नई दिल्ली सहित अन्य कईं चर्चित केस लड़ चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser