राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

यह चुनाव एकतरफा है, इस मुगालते में नहीं रहना है -अजय जामवाल

भाजपा के डीएनए में मेहनत है, अति विश्वास में मत जाना, प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाना मप्र-छग क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने बैठक में पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं में भरा जोश बुरहानपुर। एक दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर बुरहानपुर पहुंचे क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए लोकसभा चुनाव जीतने के लिए

On: April 26, 2024 1:43 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। एक दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर बुरहानपुर पहुंचे क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए लोकसभा चुनाव जीतने के लिए हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में मिले मतों के प्रतिशत को बढ़ाने के लिये बूथ स्तर पर कार्य करने जुट जाएं। यह चुनाव एकतरफा है, इस मुगालते में नहीं रहना है। पूर्व के चुनाव से ज्यादा मेहनत हमें इस लोकसभा चुनाव में करना है। भाजपा संगठन के 400 पार और फिर एक बार मोदी सरकार के लक्ष्य को पूर्ण करना है।
Sadaiv Newsबैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने बुरहानपुर विधानसभा के मंडल, जिला मोर्चा, प्रभारियों और महापौर से चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। श्री जामवाल ने कहा भाजपा के डीएनए में मेहनत है। कार्यकर्ताओं में हार्ड वर्क करने की क्षमता है। हम सोच रहे होंगे कि मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं दिख रहे हैं। सिर्फ हम ही बैठकों और मैदान में घूम रहे हैं। कांग्रेसी षड्यंत्र कारी है। यह गुमराह करेंगे। कहेंगे कि आप तो जीत रहे है। क्यों काम कर रहे है। मोदी जी तो जीत रहे हैं। इनके बहकावे में मत आना। अति विश्वास में मत जाना। ज्यादा से ज्यादा वोटिंग बढाने पर ध्यान दे। प्रत्येक बूथ पर 370 वोट भाजपा के पक्ष में बढ़ाना होंगे।
400 लोकसभा सीट जीतकर हम 2047 तक विकसित भारत संकल्पना की नींव रखेंगे
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा- मोदीजी की वर्ष 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना है। जिसकी नींव हम 400 सीट जीतकर रखेंगे। 2047 को देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे। तब हम सम्पूर्ण रूप से स्वतंत्र बनेंगे। देश में मोदी नाम की बाढ़ है। श्री राम जी कृपा है। यह मतदाताओं तक पहुंचाना है। देश में इस वक्त वैचारिक लड़ाई चल रही है। हमें भाजपा के विचारों को, सनातन सनाकृति को विश्व भर में ले जाना है। उस वैभव को प्राप्त करना है। जो देश को आत्मनिर्भर, सोने की चिड़िया बनाएगी। आर्थिक रूप से मजबूत करेगी।
इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी कल्याण अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, सांसद प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक अर्चना चिटनिस, महापौर माधुरी पटेल, लोकसभा सह प्रभारी दिलीप श्रॉफ, मनोज लधवे, गजेंद्र पाटिल, बुरहानपुर विधानसभा संयोजक अतुल पटेल, प्रभारी रामदास शिवहरे, विस्तारक वासुदेव अटूट, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, उपाध्यक्ष रवि गावड़े, आदित्य प्रजापति, स्वर्ण सिंह बर्ने, प्रशांत पाटिल, उमा कपूर, वीरेंद्र तिवारी, राजेश पाटिल, मंत्री संभाजी सगरे, सुधा चौकसे, कनीराम राठौर, योगेश पाटिल, कोषाध्यक्ष कैलाश पारीक, सह कोषाध्यक्ष प्रकाश लाड, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अजहर उल हक, मंडलाध्यक्ष रुद्रेश्वर एंडोले, दीपक महाजन, नितिन महाजन, अक्षय मोरे, देवेंद्र राठौर, दिनकर महाजन, आईटी सेल प्रभारी अनिल वानखेड़े, सह मीडिया प्रभारी राकेश पूर्वे, सोशल मीडिया प्रभारी युवराज महाजन, कार्यालय मंत्री करण प्रजापति, सह कार्यालय मंत्री नरेश हासनंदानी, मंडल महामंत्री शैलेष जोशी, प्रवीण घायटे, योगेश महाजन, विट्ठल किरोचे सहित अन्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser