राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

चाइना का मांझा बेचते तीन गिरफ्तार, टीआई की दो-टूक—छत पर दिखे तो सीधे एफआईआर

चाइना की डोर बनी मौत का फंदा: बुरहानपुर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से छत-छत पर निगरानी

On: December 18, 2025 8:12 PM
Follow Us:
चाइना की डोर बनी मौत का फंदा | बुरहानपुर पुलिस ड्रोन अलर्ट

बुरहानपुर। शहर में जानलेवा साबित हो रहे चाइना के मांझे को लेकर बुरहानपुर पुलिस ने अब पूरी सख्ती अपना ली है। पुलिस न सिर्फ दुकानों पर दबिश दे रही है, बल्कि ड्रोन के जरिए छतों पर पतंग उड़ाने वालों की निगरानी भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का साफ कहना है अगर किसी छत पर चाइना के मांझे से पतंग उड़ाते पाया गया, तो मकान चिन्हित कर सीधे एफआईआर दर्ज होगी।

इसी कार्रवाई के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को शहर के अलग-अलग इलाकों से चाइना का मांझा और ग्रिल बेचते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई है।

कोतवाली थाना प्रभारी एसआर सोलंकी ने बताया कि मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पुलिस ने पतंग दुकानों और संदिग्ध स्थानों पर नजर रखी हुई थी। गुरुवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जाविद पिता शब्बीर, इस्माईल पिता अहमद (दोनों निवासी खैराती बाजार), समीर पिता जमील (निवासी सालीवाड़ा इतवारा) को चाइना के मांझे और ग्रिल के साथ गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पतंग उड़ाओ, लेकिन मौत की डोर नहीं—टीआई की चेतावनी

टीआई एसआर सोलंकी ने सख्त लहजे में कहा लोग पतंग जरूर उड़ाएं, लेकिन सामान्य सूती धागे का ही उपयोग करें। चाइना के मांझे से पतंग उड़ाते पाए जाने पर सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी, कोई समझाइश नहीं होगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुखबिरों को पतंग दुकानों पर तैनात किया है, जो यह जानकारी दे रहे हैं कि कहां-कहां चोरी-छिपे चाइना का मांझा बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल दबिश देकर कार्रवाई कर रही है।

ड्रोन से छतों पर नजर, मकान होंगे चिन्हित

पुलिस ने अब कार्रवाई का दायरा और बढ़ा दिया है। शहर के कई इलाकों में ड्रोन से छतों की निगरानी की जा रही है। यदि किसी छत पर चाइना के मांझे से पतंग उड़ाते व्यक्ति को देखा गया, तो संबंधित मकान चिन्हित किया जाएगा। मकान मालिक और उपयोगकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

कलेक्टर के प्रतिबंध आदेश के बाद सख्ती

दरअसल, चाइना का मांझा पहले ही कई जिंदगियां घायल कर चुका है। बीते वर्षों में लोगों के गले कटे, दोपहिया वाहन चालक घायल हुए। कई मामलों में जान का खतरा तक पैदा हुआ। इन्हीं घटनाओं को देखते हुए कलेक्टर ने चाइना के मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद शहर में चोरी-छिपे बिक्री की शिकायतें सामने आ रही थीं।

अब बख्शा नहीं जाएगा -एसपी

एसपी देवेन्द्र पाटीदार ने सख्त लहजे में कहा कि चाइना के मांझे से कोई भी हादसा हुआ तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां दुकानों पर सख्त कार्रवाई और ड्रोन निगरानी बढ़ाने की तैयारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser