राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

मोदी मॉडल का बिगुल — ‘VB-G RAM G’ से बदलेगा गांवों का भविष्य, कांग्रेस पर बरसे सिलावट

प्रभारी मंत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा- 125 दिन की नौकरी, हर हफ्ते मजदूरी — गांवों की किस्मत बदलेगा

On: January 9, 2026 3:54 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। ग्रामीण भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में मोदी सरकार ने एक और बड़ा दांव चला है। शुक्रवार सुबह राजस्थानी भवन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं बुरहानपुर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने नई ग्रामीण रोजगार योजना “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G RAM G)” का ऐलान करते हुए कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। इस दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, संगठन के संभाग प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, विधायक अर्चना चिटनीस, सुश्री मंजू दादू, महापौर माधुरी अतुल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Sadaiv News
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट

श्री सिलावट ने साफ कहा गरीब को भीख नहीं, सम्मान के साथ रोजगार देना मोदी सरकार की सोच है। यह योजना महात्मा गांधी की भावना और रामराज्य की परिकल्पना पर आधारित है।

125 दिन की नौकरी, आदिवासियों को 150 दिन — मनरेगा से बड़ा वादा

नई योजना के तहत हर ग्रामीण परिवार को 125 दिन का पक्का रोजगार। वन क्षेत्रों में काम करने वाले ST परिवारों को 25 दिन अतिरिक्त यानी कुल 150 दिन की मजदूरी की गारंटी। सिलावट ने कहा कि यह भारत के ग्रामीण इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी है।

अब 15 दिन नहीं, हर हफ्ते मजदूरी

मनरेगा पर तंज कसते हुए सिलावट ने कहा कांग्रेस के जमाने में मजदूर अपनी ही मजदूरी के लिए महीनों लाइन में लगते थे, अब पैसा हर हफ्ते खाते में पहुंचेगा। VB-G RAM G में साप्ताहिक भुगतान का प्रावधान रखा गया है, जिससे मजदूर साहूकारों से बचेंगे। उन्होंने कहा नई योजना में यह प्रावधान किया गया है कि बुआई और कटाई के मौसम में 60 दिन कोई काम नहीं होगा। इससे खेतों में मजदूरों की कमी नहीं होगी। मनरेगा में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी।

GPS, मोबाइल और AI से अब हर फर्जीवाड़े पर नकेल

श्री सिलावट ने कांग्रेस पर मनरेगा में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा अब मजदूर भी डिजिटल होगा और काम भी। नई योजना में रियल टाइम डेटा, GPS आधारित उपस्थिति, मोबाइल मॉनिटरिंग और AI से फ्रॉड डिटेक्शन से फर्जी जॉब कार्ड और घोटालों पर पूरी तरह लगाम लगेगी।

पानी, सड़क, रोजगार और मौसम — चार हथियार

VB-G RAM G चार मोर्चों पर गांवों को मजबूत करेगी पहला जल संरक्षण और सिंचाई, दूसरा ग्रामीण सड़क व कनेक्टिविटी,  तीसरा भंडारण व आजीविका संपत्ति और चौथा मौसम से लड़ने वाली योजनाएं। इससे गांवों में खेती, बाजार और रोजगार — तीनों मजबूत होंगे।

गरीबी पर मोदी स्ट्राइक

सिलावट ने आंकड़े रखते हुए कहा 2011-12 में ग्रामीण गरीबी 25.7%, 2023-24 में घटकर सिर्फ 4.86%। उन्होंने कहा कांग्रेस गरीबी हटाओ का नारा देती रही, मोदी ने गरीबी हटाकर दिखा दी।

राम और विकसित भारत से कांग्रेस को एलर्जी

मंत्री सिलावट ने कांग्रेस पर सीधा वार करते हुए कहा कांग्रेस को विकसित भारत और भगवान राम के नाम से चिढ़ है, लेकिन देश अब रुकने वाला नहीं है। कांग्रेस कितनी भी साजिश रच ले, देश 2047 तक ‘विकसित भारत’ बन कर रहेगा

नेहरू-गांधी परिवार की ब्रांडिंग पर हमला

सिलावट ने कहा कि कांग्रेस ने जवाहर रोजगार योजना, इंदिरा आवास योजना, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना जैसे नाम रखकर योजनाओं को परिवार की संपत्ति बना दिया। मोदी सरकार में नाम नहीं, काम चलता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser