राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

नगरीय निकाय उप चुनाव- कांग्रेस में अधिकृत घोषणा अब तक नहीं, शाहपुर में नहीं बन पा रही सहमति

भाजपा ने नेपानगर और शाहपुर के लिए पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा की  बुरहानपुर। नगरीय निकाय उप चुनाव के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने नामों की अधिकृत घोषणा की। उन्होंने बताया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संभाग

On: August 26, 2024 8:35 PM
Follow Us:
  • भाजपा ने नेपानगर और शाहपुर के लिए पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा की 

बुरहानपुर। नगरीय निकाय उप चुनाव के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने नामों की अधिकृत घोषणा की। उन्होंने बताया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संभाग प्रभारी रावेंद्र गौतम, जिला प्रभारी कल्याण अग्रवाल, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक मंजू दादू की सहमति से नेपानगर नगर पालिका के वार्ड नंबर 23 के लिए भाजपा की ओर से कैलाश मांगीलाल वास्कले को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि नगर परिषद शाहपुर के वार्ड नंबर 2 से अशोक सीताराम निकम को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
जिले की दो सीटों के लिए हो रहे उप चुनाव
Sadaiv Newsजिले की दो पार्षद पद की सीटों के लिए उप चुनाव हो रहे हैं। नेपानगर नगर पालिका की वार्ड नंबर 23 इंदिरा नगर सीट कांग्रेस पार्षद रतन भिलावेकर के निधन के कारण खाली हुई थी तो वहीं शाहपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 2 की सीट निर्दलीय पार्षद वामनराव ससाणे के निधन के कारण खाली हुई थी। अब यहां उप चुनाव हो रहे हैं।
कांग्रेस की ओर से अभी अधिकृत सूची जारी नहीं
कांग्रेस में अब तक अधिकृत तौर पर नेपानगर, शाहपुर के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं हुए हैं, हालांकि नेपानगर नगर पालिका से रतन भिलावेकर की पत्नी पार्वती भिलावेकर का नाम तय किया गया है, लेकिन इसकी अधिकृत रूप से घोषणा अब तक नहीं की गई। वहीं शाहपुर से अब तक किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनी है। इसलिए नाम घोषित नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि शाहपुर में एक नाम पर कुछ नेता सहमत हैं तो कुछ असहमत। वहीं नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख 28 अगस्त है। मंगलवार को किसी भी हाल में कांग्रेस को अधिकृत तौर पर नाम की घोषणा करना पड़ेगी।
यह है चुनावी प्रक्रिया-
– 21 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। 28 अगस्त नाम निर्देशन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख रहेगी। 29 अगस्त को नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी। 31 अगस्त नाम वापसी की तारीख रहेगी। समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। 31 अगस्त नाम वापसी के ठीक बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची बनाकर चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 11 सितंबर को अगर आवश्यक हुआ तो मतदान होगा। समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। मतगणना 13 सितंबर को सुबह नौ बजे से होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser