राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

विप्र नारी के हल्दी कुमकुम में पौधें बांटे, गेम्स भी खेले 

राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शर्मा बोली हर क्षेत्र में विप्र नारियों का योगदान बुरहानपुर। विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था ने के अवसर पर हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम किया। जिसमें शहर की 100 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। करीब 4 घंटे चले कार्यक्रम में पति की लंबी उम्र के साथ उपहार स्वरूप पौधों का

On: January 29, 2024 8:37 PM
Follow Us:
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शर्मा बोली हर क्षेत्र में विप्र नारियों का योगदान

बुरहानपुर। विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था ने के अवसर पर हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम किया। जिसमें शहर की 100 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। करीब 4 घंटे चले कार्यक्रम में पति की लंबी उम्र के साथ उपहार स्वरूप पौधों का वितरण किया। इसी के साथ कई गेम्स खेलकर एंजॉय किया। विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शर्मा ने कहा हमारी नारियां हर क्षेत्र में सक्रियता के साथ योगदान दे रही हैं। हम सामाजिक, धार्मिक और शहर के अहम मुद्दों को समय-समय पर उठाकर अपनी भूमिका निर्वहन कर रही है। जल्द ही हम किल्लर हाइवे को लेकर ज्ञापन देंगे।
महिलाओं ने खेले गेम्स जीते पुरस्कार
Sadaiv Newsविप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की मीडिया प्रभारी नूतन दुबे ने बताया कि 4 घंटे चले कार्यक्रम में उपहार स्वरूप पौधों का वितरण किया ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा सके। वीणा सांगलिकर ने विभिन्न प्रकार के मनोरंजन वाले गेम्स खिलवाए। जिसमें जीतने वाली महिलाओं को पुरस्कार भी बांटे गए। इस मौके पर मंच पर अतिथि अतुला शेंडे, ब्रजलता शर्मा, विभा शर्मा, करुणा भट्ट, पायल अवस्थी मौजूद थीं।
रंगबिरंगी पतंगों से सजाया कार्यक्रम स्थल
राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शर्मा ने बताया विप्र नारी के हल्दी कुमकुम का ये दूसरा साल था। महिलाएं तिरंगे रंग की साड़ियां पहने हुई थी। संचालन डॉ सविता मिश्रा और शुभदा परचुरे ने किया। इस मौके पर अनुपमा दीक्षित, सविता मिश्रा, पुष्पा चौबे, अमिता शुक्ला, वीना सांगलिकर, शुभदा परचुरे, संध्या भाले, राखी मिश्रा, राधा दीक्षित, दुर्गा दीक्षित, सीमा चौबे आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser