राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

ये कैसी अनुमति- सरकारी जमीन पर पुलिया निर्माण के नाम पर अतिक्रमण!

- एसडीएम ने कॉलोनाइजर को दे दी नाले पर पुलिया निर्माण की अनुमति, शिकायत पर एडीएम बोले- जांच कराएंगे

On: December 26, 2025 8:28 PM
Follow Us:
सरकारी नाला अतिक्रमण बुरहानपुर
  • एप्पल अस्पताल के सामने काटे जा रही अवध वाटिका नाम से कॉलोनी, जन सुनवाई में भी कर चुके शिकायत

बुरहानपुर। शहर मोहम्मदपुरा क्षेत्र में एप्पल अस्पताल के सामने एक कॉलोनी कट रही है। इस कॉलोनी का नाम अवध वाटिका है। यहां एक नाला है जिसकी चौड़ाई करीब 60 फिट और लंबा करीब ढाई सौ फिट है। बुरहानपुर एसडीएम अजमेर सिंह गौड़ ने इसे लेकर एक पत्र जारी कर कॉलोनाइजर को पुलिया निर्माण की अनुमति दे दी, लेकिन इसका क्षेत्र के रहवासी काफी विरोध कर रहे हैं, क्योकि कॉलोनाइजर ने मनमानी कर पुलिया निर्माण के नाम पर नाला ही बंद कर डाला। साथ ही यहां अतिक्रमण कर लिया। अब यहां ऑटो आदि खड़े होने लगे हैं। आने वाले समय में यहां पानी का तेज बहाव होने पर परेशानी आएगी। लगातार शिकायत होने पर बुरहानपुर तहसीलदार ने पटवारी के साथ मौके का निराकरण किया और शिकायतकर्ता से कहा आप एसडीएम से संपर्क करो।

वहीं शिकायतकर्ता रोहन पाटिल निवासी मोहम्मदपुरा ने कहा, क्षेत्र में अवध वाटिका के नाम से कॉलोनी काटी गई। यह कॉलोनी सुनिल पिता नंदकिशोर मोतीवाला निवासी इतवारा ने काटी है। एसडीएम की परमिशन बताकर यहां 60 फिट चौड़ा ढाई सौ फिट लंबा नाला बंद कर दिया गया। पाइप भी सिंगल डाला गया, जो कच्चा काम भी है। शिकायत को 22 दिन हो गए। तहसीलदार ने भी यहां पहुंचकर जांच की। कहा पटवारी जांच कर रहे है। एसडीएम के पास जाओ। उन्होंने कहा अगर एसडीएम के पास जाने की बात थी तो 22 दिनों तक शिकायत क्यों लटकाई। पहले ही एसडीएम से संपर्क कर लेते।

एसडीएम की ओर से यह पत्र जारी किया गया

बुरहानपुर एसडीएम की ओर से एक पत्र जारी कर पुलिया निर्माण की अनुमति दी गई जिसे जनहित में देना बताया गया। पत्र में कहा किया सुनिल पिता नंदकिशोर मोतीवाला को भूमि खसरा नंबर 240, 241, 244 रकबा क्रमशः 1.090, 0.560, 0.550 हेक्टेयर कुल रकबा 2.20 हेक्टेयर आवासीय भूमि से लेकर सर्वे नंबर 248 रकबा 0.2900 हेक्टेयर शासकीय रास्ता मद में दर्ज भूमि पर आवेदक नंदकिशोर टेक्सीन इंडिया प्रायवेट लिमिटेड की ओर से आमजन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए आवागमन के लिए आवेदक के स्वयं के व्यय से शेष भूमि पर पाइप लाइन डालकर सार्वजनिक रास्ता के लिए पुलिया निर्माण की अनुमति प्रदान की जाती है।

एडीएम बोले- मामले की जांच कराएंगे

एडीएम वीर सिंह चौहान ने कहा इसे लेकर जन सुनवाई में शिकायत आई थी कि नाले को मुरूम से ढंक दिया गया है। इसकी जांच कराएंगे। जांच के बाद आगे की स्थिति पता चलेगी।

यह हैं सबसे बड़ी खामियां
  • नाले के साइड में कॉलोनी का निर्माण हो रहा। यहां आम रास्ता नहीं है।
  • छोटे छोटे पाइप डाले जा रहे हैं। सीधे सीधे फायदा पहुंचाने के लिए आदेश जारी हुए।
  • नाले में पानी आता है तो दूर दूर तक पानी भर जाता है।
  • पत्र में आम नागरिकों की सुविधा बताई गई है, लेकिन यहां आमजन का कोई आवागमन नहीं है।
  • कॉलोनी तक पहुंचने के रोड का सामने से फ्रंट हासिल कर सरकारी जमीन पर पुलिया निर्माण किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser