राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

सांसद की पहल पर मिलेगी गड्ढों से मुक्ति- एनएचएआई के अफसरों को साथ लेकर इंदौर-इच्छापुर हाईवे का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद 

अफसरों ने कहा पैचवर्क कर सुधारी जाएगी व्यवस्था, हजारों की संख्या में गुजरते हैं छोटे बड़े वाहन बुरहानपुर। इंदौर इच्छापुर हाईवे की स्थिति सुधारने के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल आगे आए हैं। रविवार को उन्होंने हाईवे का निरीक्षण किया। खास बात यह रही कि वह अपने साथ एनएचएआई के अफसरों को भी लेकर

On: September 24, 2023 8:02 PM
Follow Us:
  • अफसरों ने कहा पैचवर्क कर सुधारी जाएगी व्यवस्था, हजारों की संख्या में गुजरते हैं छोटे बड़े वाहन

बुरहानपुर। इंदौर इच्छापुर हाईवे की स्थिति सुधारने के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल आगे आए हैं। रविवार को उन्होंने हाईवे का निरीक्षण किया। खास बात यह रही कि वह अपने साथ एनएचएआई के अफसरों को भी लेकर पहुंचे थे।
गौरतलब है कि इंदौर इच्छापुर हाईवे की स्थिति काफी खराब है। बोरगांव से लेकर इच्छापुर तक हजारों की संख्या में गड्ढे हैं जिसके कारण वाहन हादसे का शिकार होते है। आए दिन यहां हादसे होने की खबरें सामने आती रही है। इस बारिश में एक बार फिर हाईवे पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं, लेकिन सांसद की पहल से स्थिति में सुधार की आस जगी है।
निंबोला मार्ग पर देखे गड्ढे, अफसरों को सुधार की ताकीद
खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने रविवार दोपहर 1 बजे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई के इंजीनियरों व प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ इंदौर इच्छापुर हाईवे के तहत बुरहानपुर से निम्बोला मार्ग का निरीक्षण किया। साथ ही अफसरों को सुधार की ताकीद की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश से हाईवे पर गहरे गड्‌ढे हो गए हैं। मार्ग पर आवागमन में आमजनमानस को असुविधा व हादसे न हो, इसलिए गड्‌ढों की मरम्मत करें। बड़े गड्‌ढों में पेवर ब्लॉक लगाकर इसमें कांक्रीट का मिश्रण डालकर ठोस मरम्मत करें।
यातायात प्रभावित न हो इसलिए रात में कराएं काम
सांसद ने कहा कि यह कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए। अधिकतर काम रात के समय किया जाए ताकि यातायात प्रभावित न हो। राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। उल्लेखनीय हैं कि इंदौर-इच्छापुर हाईवे अब इंदौर-एदलाबाद नेशनल हाईवे 753-एल का हिस्सा बन गया है। डेढ़ साल पहले यह एनएचएआई के अधीन हो गया था। अब इसके सुधार का काम शुरू हो गया है, लेकिन पहले चरण में खंडवा जिले के बोरगांव बुजुर्ग के पास तक ही नया रोड बनेगा। मेंटेनेंस बोरगांव बुजुर्ग से इच्छापुर तक 58.60 किमी के हिस्से में ही होगा। इंदौर से बोरगांव बुजुर्ग तक रोड बनाने का काम अभी चल रहा है। एनएचएआई ने तत्काल मेंटेनेंस कार्य का टेंडर जारी किया है। निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि मनोज टंडन, भाजपा महामंत्री लक्ष्मण महाजन आदि मौजूद रहे।
वर्जन-
निरीक्षण कर अफसरों को निर्देश दिए
– इंदौर इच्छापुर हाईवे की स्थिति काफी खराब हो गई है। इसे लेकर लोग भी लगातार शिकायतें कर रहे थे। आज अफसरों के साथ मौके का निरीक्षण किया गया। सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
– ज्ञानेश्वर पाटिल, सांसद खंडवा-बुरहानपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser