राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

आप भी सिस्टम का एक हिस्सा है, हम यह जानना चाह रहे हैं कि आपके आसपास का वातावरण कैसा है -एएसपी 

बुद्धजनों ने पुलिसिंग को बेहतर बनाने हेतु दिये कई अहम सुझाव और साथ ही सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस का यथासंभव सहयोग करने का दिया आश्वासन। एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार थाना लालबाग एवं गणपतिनाका के जनसंवाद में, एएसपी अंतर सिंह कनेश थाना नेपानगर, एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा थाना खकनार, सीएसपी गौरव पाटिल कोतवाली

On: March 3, 2024 8:30 PM
Follow Us:
  • बुद्धजनों ने पुलिसिंग को बेहतर बनाने हेतु दिये कई अहम सुझाव और साथ ही सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस का यथासंभव सहयोग करने का दिया आश्वासन।

  • एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार थाना लालबाग एवं गणपतिनाका के जनसंवाद में, एएसपी अंतर सिंह कनेश थाना नेपानगर, एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा थाना खकनार, सीएसपी गौरव पाटिल कोतवाली के जनसंवाद में रहे मौजूद

बुरहानपुर। आप भी सिस्टम का एक हिस्सा है। हम यह जानना चाह रहे हैं कि आपके आसपास का वातावरण कैसा है। क्या क्या सुधार हो सकते हैं। हमारी कार्यप्रणाली कैसी होती है। किस तरह पुलिस काम करती है हम यह भी बताना चाहते हैं।
यह बात रविवार को नेपा थाने की ओर से अणुव्रत भवन में आयोजित पुलिस जन संवाद में अतिरिक्त पुलिस अध्यक्ष अंतरसिंह कनेश ने कही। दरअसल पुलिस विभाग ने रविवार को जिले में एक साथ दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक थाना स्तर पर 8 जगह जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए। इसके तहत नेपानगर में भी जन संवाद हुआ। जिसमें जनप्रतिनिधि, पत्रकार, गणमान्यजन, डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षाविद्, व्यापारिक प्रतिनिधियों आदि को आमंत्रित किया गया था। एएसपी ने कहा जो सुझाव लिए गए हैं उस पर अमल भी किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था में क्या क्या बदलाव हो सकते हैं इस पर भी काम हो रहा है। इस दौरान थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल सहित अन्य अफसर, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कुछ लोगों ने पुलिस को सुझाव भी दिए।
जिले के 8 थाना क्षेत्रों में हुआ आयोजन
Sadaiv Newsसभी थाना क्षेत्रों में आयोजित जन संवाद में सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे। लोगों ने अलग अलग बिंदुओं पर चर्चा की। पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों को अपनी कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। पुलिस से जुड़े हुए विभिन्न मुद्दों जैसे रहवासी क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण, पुलिस से अपेक्षा, सुरक्षा संबंधी समस्याओं पर चर्चा व सुझाव प्राप्त किए गए। आम नागरिको की शिकायतो के संबंध में सीएम हेल्प लाईन 181, महिला संबंधी अपराधो की सूचना हेतु हेल्प लाइन नंबर 1090, सायबर फ्राड हेल्प लाईन 1930 आदि के जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक थाना लालबाग, गणपति नाका के जनसंवाद में शामिल हुए। उन्होंने आम नागरिकों की पुलिस से अपेक्षा, स्कूल.कॉलेज के आसपास पुलिस की उपस्थिति, शहर की यातायात व्यवस्था, डायल 100 का क्विक रिस्पॉन्स आदि विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल समय में लोग सायबर फ्रॉड के शिकार हो रहे है। लोगों को सायबर फ्रॉड से सुरक्षित रहने की सलाह दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को अपने घर, मकानों, दुकान आदि पर अधिक से अधिक सीसीटीव्ही कैमरा लगाने की सलाह दी। पुलिस बल द्वारा रात्रि गश्त पुख्ता करने, अपराधों की रोकथाम में आमजन द्वारा सहयोग करने आदि पर चर्चा की गई।
पुलिस की जनता से अपेक्षाएं
– यातायात नियमों का पालन करना, किराएदार नौकरों की जानकारी देना, संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु की जानकारी देना, अपराध, अपराधी की सूचना देना, दुर्घटना स्थल पर पुलिस कार्य में सहयोग करना।
– जनसंवाद में अन्य तात्कालिक विषयों पर गणमान्य नागरिकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जवाब दिए गए। पुलिस व्यवस्था सुधार के लिए सुझाव भी प्राप्त किए गए।
और इधर….।
खकनार में भी हुआ जन संवाद 
Sadaiv Newsजनसंवाद कार्यक्रम खकनार जनपद पंचायत के सभा गृह में भी आयोजित हुआ। पुलिस और आम जनमानस के बीच समय-समय पर संवाद किए जाने के लिए संवाद कार्यक्रम का आयोजित किया गया। थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, विभिन्न वर्ग के सभी लोग शामिल हुए। थाना प्रभारी विनय आर्य जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए जहां पर उन्होंने व्यापारियों से विस्तार से चर्चा की।
व्यापारी, जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर थाना प्रभारी ने उनकी समस्याओं को जाना और साइबर क्राइम सहित यातायात व्यवस्था, अपराध पर अंकुश लगाने व्यापारियों से सहायता की अपील की जिसमें सुरक्षा की हर जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की दृष्टि से लोगों से अपील की गई है कि अपने अपने प्रतिष्ठानों, घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं ताकि अपराध मे कमी आये इसके अलावा जनता से अपील की गई पुलिस का कॉपरेट आमजन करते रहे ताकि हमें भी अपराध करने वालो आरोपियों पर शिकजा आसानी से पकड़ सके। इस दौरान पिंटू जाधव, गणेश महाजन, प्रदीप जाधव, अशोक पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि आमजन नागरिक उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser