राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

नहीं थम रही हथियार तस्करी- लेडी तस्कर के बाद अब एक हिस्ट्रीशीटर हथियार तस्कर धराया

आरोपी पर मप्र, महाराष्ट्र के थानो में दर्ज हैं 5 आर्म्स एक्ट के केस एसपी ने 5 हजार का ईनाम भी किया था घोषित बुरहानपुर। जिले में अवैध हथियारों की तस्करी का धंधा बंद नहीं हो रहा है जबकि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने एक लेडी

On: November 16, 2024 8:25 PM
Follow Us:
  • आरोपी पर मप्र, महाराष्ट्र के थानो में दर्ज हैं 5 आर्म्स एक्ट के केस

  • एसपी ने 5 हजार का ईनाम भी किया था घोषित

बुरहानपुर। जिले में अवैध हथियारों की तस्करी का धंधा बंद नहीं हो रहा है जबकि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने एक लेडी तस्कर को गिरफ्तार किया था जो यूपी से डोईफोड़िया हथियार डिलेवरी लेने आई थी। वहीं अब एक फरार 5 हजार के ईनामी आरोपी को पकड़ा गया है जिस पर एसपी ने 5 हजार रूपए का ईनाम भी घोषित किया था।
पुलिस की ओर से आ अब लौट चलें अभियान चलाया गया था। कईं बार जागरूकता शिविर भी ग्राम पाचौरी में लगाए गए, लेकिन इसके बाद भी अवैध हथियार तस्करी नहीं रूक रही है। लेडी तस्कर यूपी में कहां कहां हथियार सप्लाय करती थी इसकी जांच में भी खकनार थाना पुलिस टीम जुटी हुई है। फिलहाल लेडी तस्कर जेल में है। वहीं अब एक अन्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है जो पहले चकमा देकर भाग निकला था।
जंगल से छिपाकर रखी 2 पिस्टल जप्त
खकनार टीआई अभिषेक जाधव ने बतया धारा 25-1 आर्म्स एक्ट के आरोपी गुरुचरण पिता छबीलासिंह सिकलीकर निवासी पाचौरी 7 अक्टूबर 24 से फरार चल रहा था। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने 5000 रूपए का ईनाम घोषित किया था। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गुरुचरण पांगरी फाटे के पास खड़ा है। टीम पहुंची तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे धरदबोचा। उसने आरोपियो को पिस्टल देना बताया। उसके कब्जे से 2 पिस्टल पाचौरी के जंगल से छिपाकर कर रखना बताया। आरोपी को साथ लेकर पाचोरी जंगल से 2 अवैध पिस्टल बरामद की गई। इससे पहले आर्म्स एक्ट में 7 अक्टूबर 24 को नितिन पिता दत्तु वाडकर व योगेश पिता अविनाश पिसाल निवासी जिला सतारा; महाराष्ट्र व एक अन्य बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया था। जिनके कब्जे से 3 अवैध हस्त निर्मित पिस्टल जप्त की गई थी उनके व्दारा पिस्टल आरोपी गुरूचरण व्दारा देना बताया था। अब उससे दो देसी पिस्टल जब्त की गई।
आरोपी पहले से यह मामले दर्ज
आरोपी गुरुचरण पिता छबीलासिंह सिकलीकर 24 निवासी पाचौरी पर पहले से भी 5 आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हें। उसके खिलाफ बालाघाट में 2022 के 02 केस, ठाणे महाराष्ट्र में 2024 में 01 केस, थाना खकनार में 2023 में भी 01 आर्म्स एक्ट का केस दर्ज हुआ था। इस तरह उस पर अब तक पांच आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हुए। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना कोतवाली जिला बालाघाट के केस में भी फरार चला रहा है।
पाचौरी में बनते हैं अवैध हथियार
ग्राम पाचौरी में अवैध हथियार बनते है। इसे लेकर पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई की जाती है। इसके बाद भी कुछ लोग इस गोरखधंधे में लगे हुए हैं। एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ने कुछ समय पहले आ अब लौट चलें अभियान चलाया था। अवैध हथियार तस्करी करने वाले लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शिविर लगाए गए। रोजगार से जोड़ने के भी प्रयास किए गए, लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग इस व्यवसाय में अब भी लिप्त हैं।
……..

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser