राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

महाराष्ट्र में श्री लधवे के माइक्रो मैनेजमेंट की हो रही सराहना

बूथ और पन्ना प्रमुख की रणनीति को किया सशक्त जिंतूर में भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन: संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बुरहानपुर। महाराष्ट्र के परभणी जिले के जिंतूर विधानसभा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज लधवे की चुनावी रणनीति देखने को मिल रही है। श्री लधवे ने संगठनात्मक स्तर

On: November 16, 2024 4:09 PM
Follow Us:
  • बूथ और पन्ना प्रमुख की रणनीति को किया सशक्त

  • जिंतूर में भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन: संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

बुरहानपुर। महाराष्ट्र के परभणी जिले के जिंतूर विधानसभा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज लधवे की चुनावी रणनीति देखने को मिल रही है। श्री लधवे ने संगठनात्मक स्तर पर माइक्रो प्लानिंग करते हुए पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित किया। यह सम्मेलन भाजपा की आगामी चुनावी तैयारियों का हिस्सा था, जिसमें बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रशिक्षित किया गया। विदित हो कि श्री लधवे ने अपने कार्यकाल में बुरहानपुर जिले की दोनों विधानसभा और लोकसभा में माइक्रो मैनेजमेंट के कारण भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। जिसकी सराहना प्रदेश नेतृत्व ने भी की थी। श्री लधवे एक बेहतर चुनावी रणनीतिकार माने जाते है। इसी को देखते हुए उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जिंतूर और परभणी विधानसभा की जिम्मेदारी सौपी गई है।
Sadaiv Newsपन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन:
श्री लधवे ने बताया कि सम्मेलन में प्रत्येक बूथ से 30 पन्ना प्रमुख अपनी-अपनी वोटिंग लिस्ट के पन्ने लेकर उपस्थित हुए। पन्ना प्रमुखों को उनके कार्यों और जिम्मेदारियों को समझाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया, ताकि बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ को और अधिक मजबूत किया जा सके।
श्री लधवे ने बताया कि जिंतूर विधानसभा से भाजपा की उम्मीदवार श्रीमती मेघना बोर्डिकर चुनाव लड़ रही हैं। वही परभणी विधानसभा से महायुति गठबंधन के तहत शिवसेना (शिंदे गुट) के उम्मीदवार श्री आनंद भरोसे मैदान में हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज लधवे को परभणी और जिंतूर, दोनों विधानसभा क्षेत्रों का प्रभार सौंपा गया है। भाजपा नेता श्री लधवे पिछले एक महीने से इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय हैं, जहां वे कार्यकर्ताओं को माइक्रो प्लानिंग की रणनीति से अवगत करा रहे है।
पन्ना प्रमुख सम्मेलन सेलू शहर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व संभाग संगठन मंत्री और आईडीए अध्यक्ष जयपाल चावड़ा, भाजपा शहर अध्यक्ष अशोक अंभोर, महामंत्री अर्जुन, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रूपाली पाटील, युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप बोकन आदि शामिल हुए।
श्री लधवे ने कहा यह सम्मेलन बूथ स्तर पर पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने और मतदाता प्रबंधन को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पन्ना प्रमुखों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर भाजपा आगामी चुनावों में मजबूती से अपनी स्थिति बनाने में सफल रही है। भाजपा की यह पहल स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने और मतदाताओं के साथ सीधा संपर्क बनाने की रणनीति पर आधारित है। इससे पार्टी को जमीनी स्तर पर एक मजबूत आधार तैयार करने में मदद मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser