राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

बजरंग दल ने पकड़ा 6 गोवंश से भरा पिकअप वाहन, 2 आरोपी गिरफ्तार 

बुरहानपुर। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मदद से सारोला क्षेत्र से पिकअप में चोरी छिपे ले जा रहे गोवंश को मुक्त कराया। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जिला सह संयोजक दिनेश राठौड़ ने बताया कि कुछ दिनों

On: February 28, 2024 8:18 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मदद से सारोला क्षेत्र से पिकअप में चोरी छिपे ले जा रहे गोवंश को मुक्त कराया। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
जिला सह संयोजक दिनेश राठौड़ ने बताया कि कुछ दिनों से क्षेत्र में गौ तस्करों की तलाश कर रहे थे। देर रात नेवरी देवरी मार्ग पर एक संदिग्ध पिकअप जाता हुआ दिखा। जिसे रोकने की कोशिश की, जिस पर चालक उसे भगा ले गया। इसकी सूचना शिकारपुरा पुलिस को दी। पुलिस ने पीछा किया लेकिन चालक ने पिकअप को नहीं रोका। पुलिस ने बजरंग दल के सहयोग से घेराबंदी कर रुकवाया। कार्रवाई में पुलिस ने दो तस्कर को गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ जारी है।
इन आरोपियों पर दर्ज किया गया केस
पिकअप वाहन एमपी-68 जी-0873 को से गोवंश बरामद किए गए। आरोपी पवन पिता भाउलाल निवासी डवालीखुर्द और साथ बैठे शरीफ पिता करीम तड़वी निवासी नेवरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser