राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

खकनार पुलिस का बड़ा ऑपरेशन- अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़, 8 पिस्टल, 6 अर्धनिर्मित हथियार और सामग्री जप्त

 तीन आरोपी गिरफ्तार, 206750 रुपये की अवैध हथियार सामग्री बरामद बुरहानपुर। थाना खकनार पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी और निर्माण करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद सामग्री में 8 अवैध देशी पिस्टल, 6

On: December 25, 2024 5:03 PM
Follow Us:
  •  तीन आरोपी गिरफ्तार, 206750 रुपये की अवैध हथियार सामग्री बरामद

बुरहानपुर। थाना खकनार पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी और निर्माण करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद सामग्री में 8 अवैध देशी पिस्टल, 6 अर्धनिर्मित पिस्टल, 5 पिस्टल सांचे, 9 मैगजीन, 3 मैगजीन सांचे और हथियार बनाने के उपकरण शामिल हैं। कुल जप्त सामग्री की कीमत ₹2,06,750 बताई गई है।
Sadaiv Newsमुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई
एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देशानुसार अवैध हथियार तस्करी और निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत यह सफलता मिली। एएसपी अंतर सिंह कनेश और एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव ने टीम के साथ ग्राम पाचोरी में कार्रवाई की।
24 दिसंबर 2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पाचोरी में स्कूल के पास एक टपरी में अवैध हथियार निर्माण हो रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टपरी को घेर लिया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी
Sadaiv Newsएएसपी अंतर सिंह कनेश ने बताया कि पुलिस ने प्यारसिंग पिता सरदार सिंह (30 वर्ष) निवासी ग्राम गारी, थाना बिस्टान, जिला खरगोन को गिरफ्तार किया। उसके पास से 4 हस्तनिर्मित पिस्टल, 4 अर्धनिर्मित पिस्टल, 2 पिस्टल सांचे, 5 मैगजीन, 1 मैगजीन सांचा और औजार जप्त किया गया। हरविंदर पिता हरबनसिंग जुनेजा सिकलीगर (21 वर्ष) निवासी ग्राम पाचोरी के पास से 3 हस्तनिर्मित पिस्टल, 2 अर्धनिर्मित पिस्टल, 3 पिस्टल सांचे, 4 मैगजीन और औजार और विधि विरुद्ध बालक निवासी पाचोरी के पास से 1 हस्तनिर्मित पिस्टल बरामद की गई।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास
– प्यारसिंग सरदार सिंह पर पहले भी थाना भगवानपुरा और बिस्टान में आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। 2024 के एक मामले में यह फरार था जिसमें 14 देशी कट्टे और 23 पिस्टल बरामद की गई थीं।
– हरविंदर जुनेजा पर 2023 में थाना खकनार पर अपराध क्रमांक 684/2023 धारा 25 (B-1) (a) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध है। उक्त प्रकरण में 6 हस्त निर्मित पिस्टल एवं हथियार बनाने का सामान जप्त किया गया था।
संगठित अपराध पर पुलिस की सख्ती
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 699/2024 धारा 25 (1-B)(a), 25(1-A) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही संगठित अपराध की धारा 111 BNS भी जोड़ी गई है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि शिवपाल सरयाम, उनि रामेश्वर बकोरिया, सउनि अशोक चौहान, सउनि अमित हनोतिया, सउनि तारक अली, सउनि प्रेमलाल पाल, सउनि महेन्द्र कुसमाकर, प्रधान आरक्षक मेलसिंह, सत्यभान, मुकेश, राजकुमार, निखिलेश आरक्षक मंगल पालवी, विजेन्द्र, गोलु, जितेन्द्र, आयुश, शुभम, महिला आरक्षक मीना मोरे, रजनी चौहान थाना गणपतिनाका, स्वाती थाना कोतवाली की सराहनीय भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser