Homeअपराधक्वाइल चोरी मामला- पहले पकड़े गए 2...

क्वाइल चोरी मामला- पहले पकड़े गए 2 आरोपियों ने उगला राज, अब 5 और धराए

- जिले में तीन साल से हो रही थी ट्रांसफार्मरों से क्वाइल चोरी, दिन में बाइक से रैकी करने आते थे बदमाश

  • रात में खेतों में पहुंचकर ट्रांसफार्मर को कटर मशीन से नीचे गिराकर चुराते थे क्वाइल

बुरहानपुर। तीन साल से जिले के खेतों में लगे ट्रांसफार्मर से क्वाइल चोरी करने वाले आरोपियों को नेपानगर थाना पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों ने अब तक लाखों रूपए की क्वाइल चोरी कर बाजार में बेच दी थी जिससे किसान काफी चिंतित थे।

दरअसल नेपानगर थाना पुलिस ने पिछले दिनों खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों से क्वाइल करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा था। उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद 5 अन्य आरोपी भी पकड़ाए जिसमें एक कबाड़ी भी शामिल है। पुलिस ने सभी के खिलाफ चोरी की धाराओं के अलावा संगठित अपराध की धाराओं में भी केस दर्ज किया है। खास बात यह है कि आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले बाइक से क्षेत्र में घूमकर रैकी करते थे। रात में सूने खेतों में पहुंचकर ट्रांसफार्मर की लाइन बिजली के खंभे से कटर मशीन से काटकर ट्रांसफार्मर नीचे गिराते थे। औजारों से उसे खोलकर अंदर रखी तांबे की क्वाइल चुराकर ले जाते थे जो बाजार में मंहगे दामों पर बिकती है।

2024 से लगातार दे रहे थे वारदातों को अंजाम

पुलिस के अनुसार 2024 से आरोपी लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा था। तीन साल में बदमाशों ने जिले में 68 ट्रांसफार्मर से क्वाइल चोरी कर लाखों रूपए कमाए थे जबकि इससे किसान और मप्र सरकार को करीब 1.70 करोड़ का नुकसान पहुंचा, क्योंकि बाद में बिजली कंपनी को ट्रांसफार्मर सुधारना या बदलना पड़ता था। 2025-26 में बदमाशों ने नेपानगर क्षेत्र के ग्राम सीवल, सांईखेड़ा, पलासुर सहित अन्य गांवों में 7 चोरी की वारदात की थी जबकि जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में निंबोला में 7, शाहपुर में 40, शिकारपुरा में एक खेत से क्वाइल चोरी की थी।

गश्त के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

9 फरवरी 26 को गश्त के दौरान नेपानगर थाना पुलिस ने आरोपी अकरम पिता असलम खान 18 साल निवासी सावदा जिला जलगांव और शरीफ पिता नसीर तड़वी पठान 50 साल निवासी सावदा जिला जलगांव को पकड़ा था। उन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड लेने के बाद पूछताछ में अन्य चोरियों का खुलासा हुआ। इसमें एक कबाड़ी शफी पिता अलाउद्दीन भी शामिल है, उसे भी पकड़ा गया है। कुछ दिन पहले पुलिस ने अकरम असलम खान 18 साल निवासी सावदा जिला जलगांव महाराष्ट्र, शरीफ पिता नसीर तडवी पठान 50 साल निवासी सावदा जिला जलगांव महाराष्ट्र को पकड़ा था। पूछताछ के बाद अकबर पिता निजाम तड़वी उम्र 30 साल निवासी मारूड थाना फेजपुर जिला जलगांव महाराष्ट्र, प्रदीप पिता नामदेव अडकमोल उम्र 51 साल निवासी बिटवा थाना निम्बोरा जिला जलगांव महाराष्ट्र, विनोद उर्फ युनुस पिता अहमद तड़वी उम्र 40 साल निवासी खेराला थाना रावेर जिला जलगांव महाराष्ट्र, मेहमूद पिता बिसमिल्ला खां उम्र 56 साल निवासी उस्मानिया पार्क जलगांव महाराष्ट्र, कबाडी शफी पिता अलाउददीन खटीक उम्र 58 साल निवासी खटीक मोहल्ला जिला जलगांव महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों से बरामद किया माल, औजार

आरोपियों से पाने, पिंचीस, तोल कांटा, इलेक्ट्रीक कटर से कुल 80 किलो क्वाईल तांबे के तार, घटना में उपयोग दो मोटर सायकल एमपी 12 एमजी 0583 बजाज डिस्कवर, एक हिरो स्पेलेंडर बिना नंबर की व स्कूटी क्रमांक एमएच 19 बीआर 3918 कुल कीमत करीब 515000 रूपये की जब्त की। कार्रवाई में उपनिरीक्षक शाहबुददीन कुरैशी, हेमेन्द्रसिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद पाल, प्रधान आरक्षक संदीप पटेल, आरक्षक सचिन जाधव, गजेन्द्र आदि शामिल रहे।

अन्य थानों की वारदातें भी कुबूली

दो आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्होंने अन्य पांच का नाम बताया साथ ही जिले के अन्य थानों में भी की वारदातें कुबूली है। आरोपियों पर चोरी के अलावा संगठित अपराध, विद्युत अधिनियम की धाराओं में भी मामला दर्ज किया गया है। – ज्ञानू जायसवाल, थाना प्रभारी नेपानगर

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles