राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

रंगेहाथों पकड़ा गया डिप्टी रेंजर मोहम्मद खान, 5 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त की ट्रेप कार्यवाही बुरहानपुर/नेपानगर। मांडवा वन चौकी के डिप्टी रेंजर मोहम्मद खान को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त इंदौर की टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया। सोमवार को हुई इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मच

On: June 16, 2025 4:16 PM
Follow Us:
  • महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त की ट्रेप कार्यवाही

बुरहानपुर/नेपानगर। मांडवा वन चौकी के डिप्टी रेंजर मोहम्मद खान को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त इंदौर की टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया। सोमवार को हुई इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मच गया। आरोपी ने ग्राम पंचायत मांडवा में चल रहे पुलिया निर्माण कार्य में मदद करने के एवज में 15 हजार रुपए की मांग की थी। सोमवार को वह फरियादी से पहली किस्त के तौर पर 5 हजार रुपए ले रहा था, तभी लोकायुक्त की टीम ने दबिश दी और उसे धर दबोचा।
Sadaiv Newsदरअसल ग्राम पंचायत मांडवा के उपसरपंच संजय जाधव ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि गांव के बाथू मोहल्ले में पुलिया और 70 मीटर रोड का निर्माण चल रहा है, जिसमें 10 मीटर रोड का काम वन परिक्षेत्र में आता है। इसके लिए डिप्टी रेंजर मोहम्मद खान ने काम की अनुमति देने और पहले से बने 60 मीटर रोड पर आपत्ति न करने के बदले 15 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी।
वन चौकी बनी ‘ट्रैप पॉइंट’
संजय जाधव ने इंदौर लोकायुक्त महानिदेशक राजेश सहाय को शिकायत दी थी। शुरुआती जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद सोमवार को लोकायुक्त ने ट्रेप टीम गठित की। जैसे ही आरोपी मोहम्मद खान ने फरियादी से 5 हजार रुपए लिए, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया है।
वन चौकी में ही रिश्वत ली, टीम ने मौके पर दबोचा
ट्रैप की पूरी कार्रवाई वन चौकी मांडवा में हुई। लोकायुक्त की टीम ने रणनीति के तहत आरोपी को ट्रांजेक्शन के समय पकड़ा। कार्रवाई के दौरान आरोपी के हाथ में रिश्वत की रकम बरामद हुई, जिसे टीम ने सबूत के तौर पर जब्त कर लिया।
इन अधिकारियों की टीम ने किया ट्रैप
कार्रवाई में निरीक्षक राहुल गजभिये, आरक्षक विजय कुमार, कमलेश परिहार, पवन पटोरिया, आदित्य सिंह भदौरिया, मनीष माथुर, शिव प्रकाश पाराशर और चालक शेरसिंह ठाकुर शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser