Homeअपराध11 साल से पुलिस को चकमा दे...

11 साल से पुलिस को चकमा दे रहा गोवंश तस्कर ‘चड्ढा’ कुरैशी गिफ्तार

महाराष्ट्र से गिरफ्तार हुआ बुरहानपुर का स्थायी वारंटी, गोवंश के 5 मामलों में था फरार बुरहानपुर। गोवंश तस्करी के पांच संगीन मामलों में 11 साल से फरार चल रहे कुख्यात वारंटी बसीर उर्फ चड्ढा कुरैशी को गणपतिनाका पुलिस ने आखिरकार गिरफ्त में ले लिया। मुक्ताईनगर बस स्टैंड से दबिश देकर पकड़ा गया यह आरोपी बुरहानपुर […]

  • महाराष्ट्र से गिरफ्तार हुआ बुरहानपुर का स्थायी वारंटी, गोवंश के 5 मामलों में था फरार

बुरहानपुर। गोवंश तस्करी के पांच संगीन मामलों में 11 साल से फरार चल रहे कुख्यात वारंटी बसीर उर्फ चड्ढा कुरैशी को गणपतिनाका पुलिस ने आखिरकार गिरफ्त में ले लिया। मुक्ताईनगर बस स्टैंड से दबिश देकर पकड़ा गया यह आरोपी बुरहानपुर पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था।
दरअसल एसपी देवेंद्र पाटीदार के स्पष्ट निर्देश थे कि सभी फरार स्थाई वारंटियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। निर्देश मिलते ही थाना प्रभारी गणपतिनाका निरीक्षक सुरेश महाले ने विशेष टीम बनाई और कार्रवाई तेज़ कर दी।
मुखबिर ने खोला सुराग, बस स्टैंड से पकड़ा गया चड्ढा
मुक्ताईनगर की ओर चड्ढा कुरैशी के देखे जाने की सूचना पर पुलिस टीम—प्र.आर. देवेंद्र पवार, आनंद श्रीवास व प्रधान बडोले ने दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा। 11 वर्षों से फरार चल रहा यह आरोपी कई थानों में दर्ज अपराधों में वांछित था।
इन मामलों में था फरार
बसीर कुरैशी पर गौवंश प्रतिषेध अधिनियम व पशुक्रुरता अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कुल पांच मामले दर्ज थे। शाहपुर, गणपतिनाका और निंबोला थानों में दर्ज ये केस उसकी गिरफ्तारी का लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे।
थाना प्रभारी की विशेष भूमिका
इस वारंट तामील में थाना प्रभारी सुरेश महाले और उनकी टीम की भूमिका सराहनीय रही, जिन्होंने न केवल सूचना को गंभीरता से लिया, बल्कि सूझबूझ से ऑपरेशन को अंजाम दिया।
अब कोई फरार नहीं बचेगा
एसपी देवेन्द्र पाटीदार ने कहा — जिन वारंटियों को कानून से ऊपर समझा जाता था, अब उन्हें कानून के कटघरे में लाया जाएगा। यह गिरफ्तारी इसी दिशा में हमारी प्रतिबद्धता का उदाहरण है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles