Homeबुरहानपुरट्रैफिक पर लगेगी लगाम –15 साल पुराने...

ट्रैफिक पर लगेगी लगाम –15 साल पुराने ऑटो होंगे बंद, भारी वाहनों पर दिन में रोक

सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर सख्त, दिशा सूचक बोर्ड से लेकर ओवरएज ऑटो तक हर पहलू पर दिए निर्देश जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले बुरहानपुर। कलेक्टर हर्ष सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला पंचायत सभागृह में सम्पन्न हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े […]

बुरहानपुर। कलेक्टर हर्ष सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला पंचायत सभागृह में सम्पन्न हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा की गई और सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
Sadaiv Newsकलेक्टर श्री सिंह ने स्पष्ट कहा कि जिले में चल रहे निर्माण कार्य समय पर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने मुख्य चौराहों पर दिशा सूचक बोर्ड, गति अवरोधक लगाने और उनकी पुताई कराने के निर्देश दिए ताकि यात्री और वाहन चालक दोनों को सुविधा हो।
15 साल पुराने ऑटो रिक्शा होंगे प्रतिबंधित
परिवहन विभाग को सख्त निर्देश – 15 वर्ष से अधिक पुराने ऑटो रिक्शा के लाइसेंस और पंजीयन प्रमाण पत्र रद्द किए जाएं। इसके अलावा, सुबह 9 से शाम 6 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात कही गई ताकि शहरी ट्रैफिक पर बोझ न बढ़े।
बिजली के खंभों को हटाने के निर्देश
निर्माण कार्यों में बाधा बन रहे बिजली के खंभों को व्यवस्थित करने के निर्देश विद्युत विभाग को दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि निर्माण में कोई भी बाधा प्रशासन सहन नहीं करेगा।
बैठक में एसपी देवेन्द्र पाटीदार, अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान, एएसपी अंतर सिंह कनेश, एसडीएम पल्लवी पुराणिक, निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लौरे सहित सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles