राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

3 करोड़ का मक्का खरीदी फर्जीवाड़ा- गांव के भानजे के साथ ही डॉक्टर और एक अन्य पर धोखाधड़ी का केस

मामले की जांच करेगी मंडी बोर्ड की टीम, संभागायुक्त ने लिया संज्ञान बुरहानपुर। मक्का खरीदी फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद अब तीन आरोपियों पर केस दर्ज हुआ है। मामले की जांच मंडी भोपाल की ओर से गठित टीम करेगी। इसमें स्थानीय स्तर पर हुई मिलीभगत के उजागर होने की भी संभावना है। गौरतलब

On: July 25, 2024 3:41 PM
Follow Us:
  • मामले की जांच करेगी मंडी बोर्ड की टीम, संभागायुक्त ने लिया संज्ञान

बुरहानपुर। मक्का खरीदी फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद अब तीन आरोपियों पर केस दर्ज हुआ है। मामले की जांच मंडी भोपाल की ओर से गठित टीम करेगी। इसमें स्थानीय स्तर पर हुई मिलीभगत के उजागर होने की भी संभावना है। गौरतलब है कि जिले के ग्राम फोपनार, बड़सिंगी और तुरकगुराड़ा के 29 किसानों को पिछले दिनों ठगी का शिकार बनाया गया। इस मामले में एक आरोपी, एक ट्रेडिंग कंपनी के भागीदार एक डॉक्टर और एक अन्य व्यक्ति सहित 3 आरोपियों के खिलाफ शाहपुर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी ने खुद को गांव का भानजा बताकर महाराष्ट्र की एक ट्र्रेडिंग कंपनी के माध्यम से किसानों की करीब 3 करोड़ की मक्का फसल बेच दी। कुछ दिन पहले जब किसानों ने पैसा मांगा और नहीं देने पर केस दर्ज कराने की धमकी दी तो आरोपी ने कहा था कि मैं धीरे धीरे सभी का पैसा लौटा दूंगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मंगलवार को काफी संख्या में किसान एसपी देवेंद्र पाटीदार से मिले थे। एसपी ने जांच की बात कही थी, वहीं मामला संभागायुक्त दीपक सिंह के संज्ञान में आने पर जिला प्रशासन से जानकारी ली। इकसे बाद उन्होंने मंडी बोर्ड भोपाल के एमडी की ओर से एक जांच दल गठित कराया। साथ ही इधर शाहपुर थाना पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 406 और 34 भादंवि के तहत केस दर्ज किया।
किसानों को भ्रमित कर खरीदी थी उपज
दरअसल ग्राम फोपनार, बड़सिंगगी और तुरकगुराड़ा के किसान किशोर विश्वनाथ महाजन सहित 29 किसानों की शिकायत है कि जितेंद्र पिता वल्लभ महाजन निवासी ग्राम कर्की मुकड़ तहसील मुक्ताई नगर जिला जलगांव महाराष्ट्र, आरंभ ट्रेडिंग कंपनी के भागीदार डॉ. प्रफुल्ल पिता वासुदेव पाटिल निवासी मलकापुर बुलढाणा महाराष्ट्र सहित अन्य ने उनके साथ धोखाधड़ी की। उनकी मक्का फसल खरीदकर बेची गई, लेकिन पैसा नहीं दिया गया। आरोपी आसपास के गांवों में आकर ट्रेडिंग का काम करते हैं। अप्रैल 2024 में जितेंद्र के साथ आए डॉक्टर प्रफुल्ल ने किसानों को भ्रमित किया। जितेंद्र ने खुद को गांव का भानजा बताया। कहा आपकी फसल आरंभ ट्रेडिंग कंपनी के नाम से खरीदूंगा। इससे अच्छा पैसा मिलेगा। डॉक्टर प्रफुल्ल ने कहा मेरा गाजिरी महाराष्ट्र में अस्पताल है और भागीदारी फर्म है जिसका महाराष्ट्र में अच्छा नाम है। आप मक्का फसल बेचें। विश्वास करके किसानों ने करीब 14-15 हजार क्विंटल मक्का जो करीब तीन करोड़ के आसपास का था बेच दिया। वहीं बाद में किसानों ने जब खूब चक्कर लगाए तो कुछ को चेक दे दिए गए थे, लेकिन वह बाउंस हो गए थे। अब पुलिस ने किशोर विश्नाथ महाजन सहित 29 किसानों की शिकायत पर आरोपियों पर केस दर्ज किया।
मंडी बोर्ड की टीम करेगी जांच
अब इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह ने मामला संज्ञान में आने पर मंडी बोर्ड भोपाल के एमडी के माध्यम से जांच दल बनाया जो पूरे मामले की जांच करेगी। किसान मंडी में मक्का न बेचते हुए निजी कंपनी को बेचने के लिए क्यों तैयार हुए। इसमें कहीं मंडी कर्मचारियों की भूमिका तो नहीं है इन सब बातों की जांच होगी।
ये किसान हुए धोखाधड़ी के शिकार
– सुधाकर पिता किशन महाजन, किशोर विश्नाथ महाजन, राजाराम किशन, विमल बाई, विशाल महाजन, गोपाल महाजन, विजय महाजन, किशोर पाटिल, सुनीता योगेश महाजन, गंभीर चौधरी, किरण महाजन, विनोद महाजन, दीपक पाटिल, सचिन महाजन, विजय सदाशिव, राहुल विजय महाजन, विनायक राजपूत, राहुल डिगंबर महाजन, विजेंद्र पाटिल, पांडुरंग सीताराम महाजन, शांताराम किशन, भीका कचरू बारी, काशीनाथ राजाराम चौधरी, मनीषा पिता राहुल महाजन, सचिन पिता भास्कर निवासी तुरकगुराड़ा, अमोल पिता भास्कर महाजन, अशोक पित काशीनाथ निवासी बड़सिंगी।
ऐसे किया फर्जीवाड़ा
– आरोपी ने जितेंद्र अपनी रिश्तेदारी में फोपनार आया जाया करता था इसलिए फोपनार के लोग उसे जानते थे। उसने किसानों को बताया कि वह मलकापुर के डॉक्टर प्रफुल्ल पाटिल के साथ व्यापार करता है और ग्राम के किसानों का मक्का खरीदना चाहता है। इसके ऐवज में उपज की अच्छी कीमत दिलवा देगा।
– आरोपी महाराष्ट्र से ट्रक बुलवाकर फोपनार के तौल कांटे पर तौल करवाकर महाराष्ट्र माल ले जाता था। माल के संबंध में एक पर्ची बनाकर देता था। कुछ पर्चियों में आरंभ ट्रेडिंग के नाम से मराठी भाषा में प्रिंटेड बिल हैं।
-मार्च, अप्रैल और मई 24 में तीन महीनों के दौरान किसानों से उसने 14-15 हजार क्विंटल मक्का खरीदा। जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ है। पैसा मांगने पर तभी से आना कानी कर रहा था।

भानजे ने लगाया पूरे गांव को चूना- 3 गांवों के किसानों की 3 करोड़ की मक्का फसल बेचने के नाम पर धोखाधड़ी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser