राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

क्रूरता की हदें पार: बिना नंबर पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भर ली 6 गायें, महाराष्ट्र ले जाते वक्त पुलिस ने दबोचा

नेपानगर। गौवंश तस्करी की एक बड़ी साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। सोमवार को अंबाड़ा बीट भ्रमण पर निकले नेपानगर थाना के सहायक उप निरीक्षक को मुखबिर से मिली पक्की सूचना पर एनिकेट हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर दो पशु तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा गया। तस्कर बिना नंबर

On: May 15, 2025 5:47 PM
Follow Us:

नेपानगर। गौवंश तस्करी की एक बड़ी साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। सोमवार को अंबाड़ा बीट भ्रमण पर निकले नेपानगर थाना के सहायक उप निरीक्षक को मुखबिर से मिली पक्की सूचना पर एनिकेट हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर दो पशु तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा गया। तस्कर बिना नंबर की पिकअप में 6 गायों को बेहद क्रूरता से भरकर महाराष्ट्र की ओर ले जा रहे थे।
Sadaiv Newsवाहन की तलाशी में सामने आया कि 3 गाय और 3 बछियों को इस कदर ठूंसकर भरा गया था कि वे मुश्किल से सांस ले पा रही थीं। मौके पर मौजूद पंचों और ग्रामीणों ने देखा कि कैसे गौमाता की आंखों में पीड़ा और शरीर में ठूंस-ठूंसकर भरने के निशान थे।
Sadaiv Newsपकड़े गए आरोपी बोले – महाराष्ट्र ले जा रहे थे वध के लिए
पुलिस ने वाहन चालक गनसिंग पिता मोहनसिंग (45 वर्ष) और साथी सुरेश पिता नानसिंग (30 वर्ष) दोनों निवासी ग्राम बसाली, धूलकोट, बुरहानपुर को पकड़कर पूछताछ की। दोनों ने बताया कि गायों को जलगांव जमौद (महाराष्ट्र) की ओर ले जाया जा रहा था, जहां वध के लिए बिक्री की जानी थी। पूछताछ में कोई भी खरीद-बिक्री का दस्तावेज या परमिट नहीं दिखा सके।
गौवंश की कीमत 33 हजार, पिकअप 3 लाख की जब्त
जप्त की गई गायों में लाल गाय, 4 साल, कीमत 7000 रु., कबरी सफेद गाय, टूटा सिंग, 5 साल, 5000 रु., काली कबरी गाय, 4 साल, 5000 रु., लाल बछिया, सफेद चेहरा, 3 साल, 6000 रु.,,लाल बछिया, छोटे सिंग, 2 साल, 5000 रु., लाल बछिया, 3 साल, 5000 रु. कुल अनुमानित कीमत: 33,000 रु. और जब्त पिकअप: 3,00,000 रु.।
मेडिकल करवा कर पहुंचाईं गौशाला, आरोपी हवालात में
गायों का मौके पर मेडिकल परीक्षण करवाकर उन्हें रस्सियों समेत श्रीकृष्ण गौशाला जैनाबाद में छोड़ा गया। दोनों आरोपियों को थाने लाकर म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 9 और पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत गिरफ्तार किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser