राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

पुलिस ने दो अवैध गौवंश तस्करों के विरुद्ध लगाई रासुका

पुलिस ने 12 दिन के अंतराल में की दो बड़ी कार्रवाई- थाना शाहपुर में 32 एवं थाना गणपतिनाका में 33 गौवंश बांधकर वध हेतु ले जाते हुए 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार आरोपी जाहिद पिता इब्राहिम कुरैशी के 12 और शेफ अली पिता मोह. जमील के 6 अपराध अवैध गौवंश परिवहन के पंजीबद्ध

On: October 29, 2024 8:27 PM
Follow Us:
  • पुलिस ने 12 दिन के अंतराल में की दो बड़ी कार्रवाई- थाना शाहपुर में 32 एवं थाना गणपतिनाका में 33 गौवंश बांधकर वध हेतु ले जाते हुए 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • आरोपी जाहिद पिता इब्राहिम कुरैशी के 12 और शेफ अली पिता मोह. जमील के 6 अपराध अवैध गौवंश परिवहन के पंजीबद्ध है

बुरहानपुर। अंतर-राज्यीय अवैध गौवंश परिवहन तस्करों के विरुद्ध 12 दिन के अंतराल में दो बड़ी कार्रवाई की गई। थाना शाहपुर में 32 गौवंश एवं थाना गणपतिनाका में 33 गौवंश बांधकर वध हेतु ले जाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी जाहिद पिता इब्राहिम कुरैशी निवासी मथुरा (उ.प्र.) के विरुद्ध, इटावा, कुशीनगर, प्रतापगंज, भीलवाड़ा, भिण्ड, शिवपुरी, शाजापुर, खरगोन एवं बुरहानपुर में कुल 12 अपराध अवैध गौवंश परिवहन के पंजीबद्ध है। वही आरोपी शेफ अली पिता मोह. जमील निवासी देवास के विरुद्ध उज्जैन, शिवपुरी, धार, बैतूल एवं बुरहानपुर में कुल 06 अपराध अवैध गौवंश परिवहन के पंजीबद्ध है। महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत दोनों आरोपियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
एसपी देवेन्द्र पाटीदार ने बताया कि आरोपीगण बार-बार महाराष्ट्र की ओर ट्रको में अवैध गौवंश ठूस ठूस कर भरकर ईच्छापुर हाईवे से जाता है। आरोपी जाहिद अनेक जिलों में इस प्रकार के अपराधों में जमानत से फरार भी बताया जा रहा है। आरोपी शेफ अली देवास का रहने वाला होकर अवैध गौवंश अपराधिक व्यवसाय धार, शिवपुरी, उज्जैन, बैतूल, बुरहानपुर एवं महाराष्ट्र तक अवैध गौवंश वाहनों में ठूस-ठूस कर भरकर अवैध कटाई के लिए परिवहन कर महाराष्ट्र राज्य में ले जाता है। आरोपी आदतन व्यवसायिक अपराधी है।
आरोपियों के विरुद्ध जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है। साथ ही आरोपियों के विरुद्ध संगठित अपराध के अंतर्गत भी कार्रवाई की जा रही है।
आरोपीगण जाहिद पिता इब्राहिम कुरैशी एवं शेफ अली पिता मोह० जमील के द्वारा लगातार अवैध रूप से अंतराज्यीय स्तर पर गौवंश के परिवहन में संलिप्त रहने, संगठित आपराधिक गिरोह बनाकर गैंग के साथ मिलकर लगातार अपराधों से संलिप्त रहकर भौतिक एवं आर्थिक लाभ प्राप्त करने, उक्त क्रियाकलापों से लोकशांति व्यवस्था एवं महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत दोनों आरोपियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। आरोपीगण वर्तमान में खंडवा जेल में निरुद्ध है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser