राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

इंद्रसेन देशमुख की प्रदेश कांग्रेस में हुई एंट्री, बने प्रदेश कांग्रेस सहसचिव

बुरहानपुर। कुछ दिनों पूर्व जब मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष एवं महासचिवों की लिस्ट आई तब से यह कयास लगाए जा रहे थे कि जिले से अब और किस को प्रदेश कांग्रेस में एंट्री मिलेगी। इस पर अब शाहपुर क्षेत्र के लोकप्रिय युवा नेता इंद्रसेन देशमुख की प्रदेश में सह सचिव पद

On: October 30, 2024 2:59 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। कुछ दिनों पूर्व जब मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष एवं महासचिवों की लिस्ट आई तब से यह कयास लगाए जा रहे थे कि जिले से अब और किस को प्रदेश कांग्रेस में एंट्री मिलेगी। इस पर अब शाहपुर क्षेत्र के लोकप्रिय युवा नेता इंद्रसेन देशमुख की प्रदेश में सह सचिव पद पर नियुक्ति हो चुकी है। उक्त नियुक्ति प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, संजय दत्त एवं अरुण यादव, जिला अध्यक्ष रिंकू टांक की सहमति से हुई। जिस पर नियुक्ति पश्चात इंद्रसेन देशमुख ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व एवं सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का आभार व्यक्त किया।
इंद्रसेन देशमुख ने इस नियुक्ति के पश्चात कहा कि मेरा एक ही दृढ़ निश्चय है कि कांग्रेस पार्टी की रीति नीति और विचार को हर गांव, घर-घर तक पहुंचाना एवं कांग्रेस पार्टी को और मजबूत करना।
देशमुख की नियुक्ति पर पूर्व विधायक हमीद काजी, ठा. सुरेंद्र सिंह शेरा भैया, रविंद्र महाजन, अजय रघुवंशी, हर्षराज देवड़ा, अनीता अमर यादव, अकिल औलिया, रामभाऊ लांडे, हंसराज महाजन, प्रवीण टेंबुरने, मुरली महाजन, गेंदु बाई चौहान, संगठन मंत्री अशोक पाटिल, नूर काजी, गौरी शर्मा, हर्षित ठाकुर, मीनाक्षी महाजन, अमर यादव, संजय चौकसे, निखिल खंडेलवाल, शेख रुस्तम, आरिफ खान, आशीष भगत, असलम खान, नफीसुद्दीन सिद्दीकी, वसीम बक्श, सभी कांग्रेस के पार्षद साथियों, आदि ने हर्ष व्यक्त किया। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस के प्रवक्ता निखिल मधुसुदन खंडेलवाल ने दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बुरहानपुर में स्लीपर बस से 782 किलो सलाई गोंद जब्त

बस की डिक्की में छिपाकर हो रही थी सलाई गोंद की तस्करी, 782.5 किलो माल जब्त; ड्राइवर-कंडक्टर समेत 4 गिरफ्तार, एक फरार 

नेपानगर विधायक मंजू दादू ने केला फसल नुकसान के बीच जन्मदिन नहीं मनाने और पौधारोपण करने की अपील की

जिले में केला फसल को भारी नुकसान, किसानों का दर्द देख जन्मदिन नहीं मनाएंगी विधायक मंजू दादू

आंधी-तूफान के बाद बुरहानपुर में खेतों में गिरी हुई केला फसल का दृश्य

10 हजार हेक्टेयर में केला फसल तबाह, किसानों ने केंद्र से मांगा 1000 करोड़ का पैकेज 

बुरहानपुर श्री स्वामीनारायण मंदिर में महाभिषेक कार्यक्रम में विधायक अर्चना चिटनिस

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर स्वामीनारायण मंदिर में महाभिषेक, विधायक अर्चना चिटनिस ने 51 लाख की घोषणा की

बुरहानपुर में इंदौर इच्छापुर हाईवे पर आयशर और ऐपे ऑटो की टक्कर में PHC ऑपरेटर की मौत

एक माह पहले नौकरी जॉइन की, हाईवे हादसे ने छीन ली जिंदगी: बसाड़ PHC के ऑपरेटर की मौत

बुरहानपुर के गुड हॉस्पिटल में लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी मरीज भर्ती होने के आरोप

लाइसेंस निरस्त, फिर भी गुड हॉस्पिटल में मरीज भर्ती: सीएमएचओ के आदेशों पर सवाल, परिजनों ने लगाए गुमराह करने के आरोप

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser