राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

शहर में फिर हुई चोरियां- एक साथ 3 मकानों के ताले टूटे, 2 जगह लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर गए बदमाश

बुरहानपुर। शहर में एक बार फिर चोरी की वारदात हुई है। अज्ञात बदमाश एक साथ 3 मकानों में घुसे और 2 जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक जगह ताले तोड़े गए, लेकिन सामान नहीं चुरा पाए। दरअसल शहर की पॉश कॉलोनी को फिर चोरों ने निशाना बनाया है। बहादरपुर रोड पर

On: February 13, 2024 2:56 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। शहर में एक बार फिर चोरी की वारदात हुई है। अज्ञात बदमाश एक साथ 3 मकानों में घुसे और 2 जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक जगह ताले तोड़े गए, लेकिन सामान नहीं चुरा पाए। दरअसल शहर की पॉश कॉलोनी को फिर चोरों ने निशाना बनाया है। बहादरपुर रोड पर स्थित सीके ग्रीन कॉलोनी में बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन जगह मकानों के ताले तोड़े। जिसमें से दो जगह लाखों की चोरी को अंजाम दिया गया जबकि एक जगह चोरी का प्रयास किया।
डॉ प्रकाश चौधरी ने बताया मेरी बहन मधुबाला मुकेश गुजराती बेंगलुरु गई हुई है। अभी हाल ही में उनकी बच्ची की शादी थी। बच्ची के गहने महीने भी घर में रखे हुए थे। कुछ नगदी भी घर में रखा हुआ था। रोज घर के पेड़ पौधों में पानी डालने आते हैं। आज सुबह पहुंचे तो देखा कि ताले टूटे हुए हैं। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। लाखों की चोरी का अनुमान है। वहीं दूसरा मामला कपड़ा व्यवसाय गौरव त्रिपाठी का है। उनके घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यहां से लगभग ढाई लाख रूपए के आभूषण और 50 हजार से अधिक नगदी चोरी हुआ। उन्होंने बताया पत्नी की तबीयत खराब थी जिसके कारण पूरा परिवार उनके जीजा के यहां गया हुआ था। जब सुबह वापस लौटे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। तीसरा मामला जनजातीय विभाग में कार्यरत कर्मचारी विजय पाटिल के यहां का है। जहां चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। बेसमेंट में लगे ताले तोड़े गए। परिवार ऊपर सो रहा था इसलिए उन्हें कुछ नहीं मिला। लालबाग पुलिस को शिकायत की गई।
पुलिस टीम जांच के लिए पहुंची
सूचना मिलने पर पुलिस टीम जांच के लिए पहुंची। पीड़ित लोगों से जानकारी हासिल की। इससे पहले भी बहादरपुर रोड पर ही ड्रीमलैंड कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जबकि कुछ दिन पहले ही बस स्टैंड क्षेत्र में भी एक व्यक्ति से 1.64 लाख रूपए की लूट भी हुई थी। किसी भी मामले में अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
एक साथ 4 मकानों के टूटे थे ताले
8 फरवरी को बहादरपुर रोड पर ही एक साथ चार मकानों के ताले टूटे थे। खास बात यह है कि इसका खुलसा 12 फरवरी को तब हुआ था जब मकान मालिक वापस लौटे थे। यहां तीन जगह चोरी की गई थी। जबकि एक जगह के ताले टूटे थे। सीसीटीवी में भी आरोपी कैद हुए हैं, लेकिन अब तक पकड़ाए नहीं। शहर में जगह जगह सीसीटीवी लगे होने के बाद भी चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser