राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

पांडारोल नाले पर कईं रसूखदारों ने भी कर रखे हैं अतिक्रमण, इनमें कॉलोनाइजर, नेता भी शामिल

नगर निगम आयुक्त बोले- 41 लोगों को जारी किए गए हैं नोटिस, तीन दिन का समय सुनवाई के लिए दिया बुरहानपुर। मप्र उच्च न्यायालय में पांडारोल नाला पर हुए अतिक्रमण मामले में हुए आदेश के बाद सोमवार को नगर निगम ने 41 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया। उन्हें तीन दिन का अवसर सुनवाई

On: December 19, 2024 8:09 PM
Follow Us:
  • नगर निगम आयुक्त बोले- 41 लोगों को जारी किए गए हैं नोटिस, तीन दिन का समय सुनवाई के लिए दिया

बुरहानपुर। मप्र उच्च न्यायालय में पांडारोल नाला पर हुए अतिक्रमण मामले में हुए आदेश के बाद सोमवार को नगर निगम ने 41 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया। उन्हें तीन दिन का अवसर सुनवाई के लिए दिया गया है। खास बात यह है कि सूची में न सिर्फ गरीब परिवार के लोगों के नाम हैं, बल्कि कईं रसूखदारों के नाम भी हैं। इसके लिए कलेक्टर ने राजस्व और नगर निगम का एक दल गठित किया था। दल ने सीमांकन कर अपनी रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद कलेक्टर की ओर से आदेश जारी किए गए।
नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया उच्च न्यायालय के निर्देश पर राजस्व, नगर निगम का संयुक्त दल बनाया था। क्षेत्रफल और अतिक्रमण का सीमांकन कर सूची बनाकर 41 लोगों को नोटिस जारी किए गए। नाले की भूमि को रिक्त करने के नोटिस जारी हुए। लालबाग रोड किनारे नाले पर जो भी व्यक्ति हैं सभी को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। अभी तीन दिन का समय दिया गया। जवाब का परीक्षण करेंगे।
इन 41 लोगों को जारी किए गए नोटिस
शेख आरिफ, डाली बाई, गिरधारी मांगीलाल, कैलाश मांगीलाल, बनवारी मांगीलाल, अर्जुन पिता दिनेश मेलुंदे, शबाना बी, कमर खान, असमा मुकरम, इबाद खान, एहसान खान, तबरेज खान, परवेज खान, अजहर खान, महबूज खान, समीर खान, अमजद खान, नासिर खान, असलम खान, रियाज खान, अजमत खान, खहनिशा पति उमर शाह, तस्लीम आलम, दिनेश पटल, इंद्रजीत कौर बिंद्रा, रंजीत सिंह मोहन सिंह, प्रमोद सत्यनारायण गाडिया, निर्मल पिता जगदीश लाड, गौरव पिता महेश सलूजा, प्रमोद पिता कैलाश जैन, कैलाश पिता बालाराम, सचिन, कमल लाड पिता जगदीश लाड, राजेंद्र पिता श्रीपाल जैन, हकीमी अस्पताल, महेश पिता श्रीचंद टिल्लानी, अर्जुनदास पिता हेमंतदास, रमदास पिता गोपालदास, योगेश कुमार पिता किशोर अंजु योगेश मोरे, गुरजीत कौर इंद्रजीत, सतिंदर नरेंद्र कीर।
यहां नहीं ध्यान
पांडारोल नाले से प्रगति नगर की ओर भी कईं लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है इसका पिछले दिनों राजस्व विभाग की टीम ने सर्वे भी किया था, लेकिन कार्रवाई के लिए नोटिस केवल एक तरफ के अतिक्रमणकारियों को ही दिया गया है। अब मांग उठ रही है कि दूसरी ओर भी जिन लोगों ने प्रगति नगर तक अतिक्रमण कर रखा है उन पर भी कार्रवाई होना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser