राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

वन्य प्राणी के हमले से 3 बछड़ों की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बुरहानपुर। जिले के ग्राम पंचायत बंभाड़ा के चांदगढ़ से 2 किमी दूर स्थित चांदगढ़ डैम के पास शुक्रवार और शनिवार की दरमियान वन्य प्राणी ने हमला किया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस हमले में किसान राजेश रमेश भोपले की तीन गायों के बछड़ों की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, एक

On: November 9, 2024 3:52 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। जिले के ग्राम पंचायत बंभाड़ा के चांदगढ़ से 2 किमी दूर स्थित चांदगढ़ डैम के पास शुक्रवार और शनिवार की दरमियान वन्य प्राणी ने हमला किया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस हमले में किसान राजेश रमेश भोपले की तीन गायों के बछड़ों की मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार, एक खूंखार वन प्राणी ने गायों के बछड़ों पर हमला किया और उन्हें मार डाला, जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। इस हमले से इलाके के लोग खासे परेशान हैं और डर के साए में रह रहे हैं। पीड़ित किसान ने वन विभाग से उचित मुआवजा की मांग की है और उसे जल्द से जल्द मुआवजा देने की अपील की है।
वहीं, वन विभाग के डिप्टी रेंजर अरुण सातव ने बताया कि उन्हें गांव में वन्य प्राणी के हमले की सूचना मिली है, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। अरुण सातव ने कहा कि यह एक खूंखार वन प्राणी का हमला था और इस कारण मुनादी कराकर लोगों से अपील की गई है कि वे सामूहिक रूप से खेतों में जाने से बचें।
वन विभाग ने क्षेत्र में गश्ती बढ़ा दी है और वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दे दी गई है। इस दौरान वन विभाग की टीम में रेंजर संजय मालवीय, डिप्टी रेंजर अरुण सातव, बृजलाल निंभोरकर, नंदलाल सोनवणे, अभिषेक शर्मा और सुरक्षा श्रमिक रहमान तड़वी सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser