Homeमध्यप्रदेशजंगल में घुसे अफसर: ड्रोन से निगरानी,...

जंगल में घुसे अफसर: ड्रोन से निगरानी, 150 अफसरों की टीम ने खंगाले नावरा रेंज के जंगल

अतिक्रमण हटाने की प्लानिंग, स्टाफ को दी सख्त चेतावनी बुरहानपुर। जिले के जंगलों पर अब अवैध कब्जा करने वालों की खैर नहीं। कलेक्टर हर्ष सिंह, एसपी देवेंद्र पाटीदार और डीएफओ विद्याभूषण सिंह खुद बुधवार को जंगल में उतरे। नावरा रेंज के बीट डेहरिया और हीरापुर के अतिक्रमण प्रभावित कक्ष क्रमांक 260 और 274 का ड्रोन […]

  • अतिक्रमण हटाने की प्लानिंग, स्टाफ को दी सख्त चेतावनी

बुरहानपुर। जिले के जंगलों पर अब अवैध कब्जा करने वालों की खैर नहीं। कलेक्टर हर्ष सिंह, एसपी देवेंद्र पाटीदार और डीएफओ विद्याभूषण सिंह खुद बुधवार को जंगल में उतरे। नावरा रेंज के बीट डेहरिया और हीरापुर के अतिक्रमण प्रभावित कक्ष क्रमांक 260 और 274 का ड्रोन से मुआयना किया गया। अधिकारियों ने फील्ड में पहुंचकर हालात देखे और अफसरों को साफ निर्देश दिए— अब जंगल की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं होने देंगे।
Sadaiv Newsदरअसल बुधवार सुबह से ही बाकड़ी वन चौकी से लेकर नीमसेठी तक प्रशासन की चहलकदमी रही। 30 से ज्यादा वाहनों में वन, पुलिस और राजस्व विभाग के 150 अधिकारी और कर्मचारी नावरा रेंज में गश्त पर निकले। जंगल के भीतर ड्रोन उड़ाकर स्थिति का पूरा आकलन किया गया।
अवैध कब्जों की होगी सफाई, जल्द शुरू होगा बेदखली अभियान
अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने की साइट-वाइज रणनीति तैयार की है। बीट डेहरिया और हीरापुर के जिन कक्षों में हाल के दिनों में नई घुसपैठ की शिकायतें मिली थीं, उन्हें प्राथमिकता से चिन्हित किया गया है। बेदखली की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
सरकारी जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं
कलेक्टर हर्ष सिंह ने कहा, जंगलों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वन क्षेत्र सुरक्षित रहेगा तो पर्यावरण भी बचेगा और वन्यजीव भी। प्रशासन की प्राथमिकता में अब यह क्षेत्र सबसे ऊपर है।
ये रहे मौजूद
एडीएम वीर सिंह चौहान, नेपानगर एसडीएम भागीरथ वाखला, 5 रेंजर, 4 तहसीलदार, नेपानगर टीआई ज्ञानू जायसवाल, नावरा रेंजर पुष्पेंद्र जादौन हर विभाग की फील्ड यूनिट मौके पर मौजूद थी। अफसरों ने वनग्राम अमुल्ला तक भ्रमण किया और ग्रामीणों से भी बातचीत की।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles