Homeमध्यप्रदेशसाहब...! स्मार्ट मीटर लगने के बाद भारी...

साहब…! स्मार्ट मीटर लगने के बाद भारी भरकम आ रहे बिजली बिल

राजपुरा के रहवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया आक्रोश अफसर बोले, पहली भी आई थी शिकायत, 20 जगह नए के साथ पुराने मीटर लगाए थे, तब रीडिंग सेम रही बुरहानपुर। जिले में मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की ओर से बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, लेकिन कईं जगह कम खपत के बाद भी […]

बुरहानपुर। जिले में मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की ओर से बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, लेकिन कईं जगह कम खपत के बाद भी अधिक बिल आने की शिकायत की जा रही है। वहीं अफसरों ने इससे खुले तौर पर इनकार करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर में जितनी खपत है उतना ही बल आ रहा है। वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है। गरीब परिवार इसे कैसे वहन करेंगे। पहले बिल कम आता था। यह स्मार्ट मीटर हैं या सुपरफास्ट मीटर।
दरअसल मंगलवार दोपहर काफी संख्या में राजपुरा के रहवासी पार्षद के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।ं रहवासियों ने बिजली के अधिक बिल आने पर आपत्ति जताई। राजपुरा वार्ड पार्षद एहफाज मीर ने कहा जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं तब से लोगों के बिजली के बिल अधिक आ रहे हैं जबकि पुराने मीटर का बिल कम आता था। इससे पहले भी हमने विरोध जताया था। बिजली कंपनी के अफसरों को भी अवगत कराया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया था कि मीटर लगाने से विद्युत खपत में कमी आएगी, लेकिन इसक विपरीत असर हो रहा है। बिलों को लेकर जनता आक्रोश जता रही है इसलिए स्मार्ट मीटर की दोबारा जांच की जाए।
पावरलूम मजदूर, मजदूरी करने वाले परेशान
रहवासियों ने कहा कि गरीब परिवार के लोग अधिक बिजली का बिल आने से परेशान हैं। इसमें अधिकांश पावरलूम मजदूर, बुनकर, हाथ ठेला चलाने वाले या किसी फैक्ट्री में काम करने वाले लोग हैं। कमाई इतनी नहीं है कि भारी भरकम बिजली का बिल अदा कर सकें। इसलिए इसकी जांंच हो।
आंदोलन करने की दी चेतावनी
रहवासियों ने अफसरों को ज्ञापन सौंपां साथ ही कहा कि अगर इसकी जांच नहींं की गई तो आंदोलन करेंगे। वहीं इसे लेकर बिजली कंपनी शहर कार्यपालन यंत्री अभिषेक रंजन ने कहा इससे पहले भी एक बार कुछ लोगों ने स्मार्ट मीटर का विरोध किया था तब हमने कुछ लोगों के नाम मांगे थे कि उन लोगों के नाम दिए जाएं जो जिनके यहां अधिक बिल आ रहा हैं। हमें कुछ नाम दिए गए जिसमें से 20 लोगों के यहां स्मार्ट मीटर के साथ ही पुराने मीटर लगाए गए, लेकिन जब उसकी रीडिंग चेक की गई तो यह सेम रही। उन्होंने कहा स्मार्ट मीटर में अधिक बिल की बात गलत है। जितनी खपत हो रही है उतना ही बिल आ रहा है।
वर्जन-
अगर ऐसा है तो और नाम दे दें
पहले 20 जगह नए के साथ पुराने मीटर लगा दिए थे। दोनों की रीडिंग सेम थी। अगर ऐसा है तो एक बार और नाम दे दें हम फिर नए के साथ पुराने मीटर भी लगाकर देखेंगे।
– अभिषेक रंजन, शहर कार्यपालन यंत्री बिजली कंपनी, बुरहानपुर

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles