Homeमध्यप्रदेशसांसद की सौगात- सिंधीबस्ती से लोनी तक...

सांसद की सौगात- सिंधीबस्ती से लोनी तक 55 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क

कुछ दिन पूर्व ही सांसद ने गणपति थाने से शिकारपुरा तक 12 करोड़ की लागत से सड़क का किया था भूमिपूजन सांसद ने अफसरों के साथ किया निरीक्षण, मार्ग में आने वाले अतिक्रमण को हटाने के दिए निर्देश बुरहानपुर। विकास की राह में एक और मील का पत्थर जुड़ गया है। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर […]

बुरहानपुर। विकास की राह में एक और मील का पत्थर जुड़ गया है। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने बुरहानपुर विधानसभा को एक और बड़ी सौगात दी है। सिंधीबस्ती से लोनी तक जर्जर हो चुके मार्ग का अब 55 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्माण होगा। इस घोषणा से क्षेत्रवासियों में हर्ष है और जगह-जगह पर सांसद का आभार व्यक्त किया गया। स्थानीय लोगों ने साफ कहा— दादा ने जो कहा, वो कर के दिखाया।
Sadaiv Newsदरअसल सांसद पाटील ने कुछ माह पहले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात कर इस सड़क की दुर्दशा को लेकर पत्र सौंपा था। गडकरी ने तत्परता दिखाते हुए प्रस्ताव को मंजूरी दी और 55 करोड़ रु. की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। बुरहानपुर विधानसभा में मिली सौगात के लिए सांसद ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का आभार माना है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे 347 सी के अंतर्गत आने वाले शहर से लोनी तक के लगभग 8 किमी हिस्से के निर्माण के लिए अनुमानित 55 करोड़ राशि स्वीकृत की है। इसमें सड़क के साथ नई पुलिया का भी निर्माण होगा। जिससे आवागमन में आसानी होगी।
एक हफ्ते में बुरहानपुर को मिले 67 करोड़ के विकास कार्य
कुछ दिन पहले ही सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने गणपति थाना से शिकारपुरा तक 12 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया था। अब सिंधीबस्ती से लोनी तक का यह 55 करोड़ का प्रोजेक्ट, बुरहानपुर के लिए एक और विकास की सौगात है। यानी महज सात दिन में सांसद ने कुल 67 करोड़ की योजनाओं की नींव रख दी।
सड़क निर्माण एक नजर में
लागत 55 करोड़
सिंधीबस्ती चौराहे से बहादरपुर, लोनी होते हुए महाराष्ट्र बार्डर तक
7 मीटर की चौडी सडक बनेगी वर्तमान चौडाई 5 मीटर है
सिंधीबस्ती से टेक्समो पाईप तक फोरलेन पर भी होगा सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण
11 पाईप ब्रीज छोटे, 7 बॉक्स कल्वर्ड पानी निकासी के लिए
5 माईनर ब्रीज, 2 मेजर जैक्शन 4 माईनर जंक्शन
अतिक्रमण हटाने के निर्देश, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं
सोमवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, कलेक्टर हर्ष सिंह, एसपी देवेंद्र पाटीदार, एसडीएम पल्लवी पुराणिक व एनएचएआई अधिकारियों के साथ गणपति थाना से शिकारपुरा थाने तक निर्माणाधीन मार्ग और सिंधीबस्ती से बहादरपुर तक सड़क का निरीक्षण किया। सांसद पाटील ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा-अतिक्रमण हटाएं, निर्माण कार्य तय समय में पूर्ण करें और गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
जनता ने जताया आभार, कहा — दादा तो विकास के प्रतीक हैं
क्षेत्रवासियों का कहना है कि लंबे समय से इस सड़क को लेकर मांग उठाई जा रही थी, लेकिन हर बार फाइलें धूल फांकती रही। ज्ञानेश्वर दादा ने जो वादा किया था, वो अब पूरा कर दिखाया है। उनकी वजह से क्षेत्र को नई पहचान मिल रही है।
विकास का वादा निभा रहा हूं
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा मेरे लिए बुरहानपुर सिर्फ विधानसभा नहीं, मेरी आत्मा है। विकास कार्य मेरी प्राथमिकता हैं और हर नागरिक की सुविधा मेरा लक्ष्य है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles