राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

जिले में हर दिन हो रहे हादसे- अब दही हांडी फाटे के पास महिला मजदूरों से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली पलटी, 14 महिलाएं घायल, एक की मौत

दो दिन पहले भी शाहपुर क्षेत्र में ही गणपति मंदिर के पास दो वाहनों के बीच हुई भिड़ंत में 9 लोग हुए थे घायल बुरहानपुर। जिले में पिछले करीब तीन चार दिनों से कहीं न कहीं हादसे हो रहे हैं। दो दिन पहले ही शाहपुर क्षेत्र में ही दो वाहनों के बीच हुई

On: October 29, 2024 8:16 PM
Follow Us:
  • दो दिन पहले भी शाहपुर क्षेत्र में ही गणपति मंदिर के पास दो वाहनों के बीच हुई भिड़ंत में 9 लोग हुए थे घायल

बुरहानपुर। जिले में पिछले करीब तीन चार दिनों से कहीं न कहीं हादसे हो रहे हैं। दो दिन पहले ही शाहपुर क्षेत्र में ही दो वाहनों के बीच हुई भिड़ंत में 9 लोग घायल हो गए थे, तो वहीं मंगलवार शाम शाहपुर क्षेत्र में ही एक और हादसा हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे फोपनार रायगांव रोड पर दही हांडी फाटे के समीप महिला मजदूरों से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में 14 महिलाएं घायल हो गईं जबकि फोपनार निवासी एक महिला मजदूर की मौत हो गई है। सभी घायलों को बुरहानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें 2 महिलाओं और एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
खामनी से काम कर वापस अपने घर लौट रही थी महिलाएं
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला केला मजदूर खामनी से काम करके वापस अपने घर ट्रेक्टर ट्रॉली में सवार होकर लौट रहीं थी तभी दही हांडी फाटे के पास एक बाइक चालक को बचाने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के बाद चारों तरफ चित्कार मच गई। मौके पर एंबुलेंस 108 पहुंची और घायलों को बुरहानपुर जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। घायलों में ज्यादातर महिलाएं फोपनार की रहवासी बताई जा रही है। घायलों में ही एक 14 साल की बालिका भी शामिल है। जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. देवेंद्र झड़ानिया के अनुसार एक महिला अमीना बाई पति मेहबूब तड़वी 48 निवासी फोपनार की मौत हुई है। उसे मर्चुरी रूम में रखा गया है।
हादसे में यह हुए घायल
हादसे में रूखसाना फरीद 17, मरजीना सईद 22, नूरजहां सत्तार 25, सारिका फरीद 14, रूबीना पति सलीम 30, अमीना पति रमजान 32, फरीदा पति शरीफ 40, मदीना बी पति सलीम 35, रूखसाना पति अमीन 35, फातमा बी 35, नसीबा पति हबीब 27, मासू बाई, जरीना बाई 40 और फरीदा पति शरीफ 35 साल शामिल है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बाइक चालक भी हुआ घायल
प्रत्यक्षर्शियों के अनुसार हादसा एक बाइक चालक को बचाने के चक्कर में हुआ है। इस दौरान ट्रेक्टर ट्राली समीप ही एक खेत में जा घुसी। हादसे के बाद चीख पुकार भी मच गई और घायल खेत में पड़े नजर आए। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
वर्जन
दही हांडी फाटे के पास महिला मजदूरों से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई। घटना में एक की महिला की मौत हो गई, 10-12 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।
– अखिलेश मिश्रा, टीआई शाहपुर थाना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser